4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी कर फंस गए कॉमेडियन कुनाल कामरा, महाराष्ट्र विधान परिषद् की समिति ने भेजा नोटिस

Comedian Kunal Kamra: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर शो के दौरान टिप्पणी करने के मामले में मशहूर कॉमेडियन कुणाल कामरा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विधान परिषद की समिति ने इस प्रकरण में कामरा के साथ शिवसेना (यूबीटी) नेता सुषमा अंधारे को भी तलब किया है।

2 min read
Google source verification

पुणे

image

Imran Ansari

Feb 04, 2026

Comedian Kunal Kamra got into trouble for his comment on Eknath Shinde Comedian Kunal Kamra got into trouble for his comment on Eknath Shinde

Comedian Kunal Kamra: मशहूर कॉमेडियन कुणाल कामरा अक्सर नेताओं पर टिप्पणी करने के मामलों में घिरे रहते हैं। अब एक बार फिर उनकी मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। दरअसल, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर शो के दौरान की गई टिप्पणी को लेकर अब विधान परिषद की समिति ने उन्हें तलब किया है। बता दें कि इस मामले में समिति ने शिवसेना (यूबीटी) नेता सुषमा अंधारे को भी तलब किया है।

मामले में विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष और बीजेपी के विधान परिषद सदस्य प्रसाद लाड ने जानकारी देते हुए बताया कि कुणाल कामरा और सुषमा अंधारे को करीब 15 दिन पहले ही नोटिस जारी कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि दोनों को समिति के समक्ष अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया जाएगा। इसके तहत उन्हें गुरुवार को दोपहर करीब दो बजे समिति के सामने पेश होकर सुनवाई में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। समिति इस पूरे मामले की गंभीरता से समीक्षा करेगी और सभी तथ्यों व दलीलों को सुनने के बाद आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।

उपस्थित नहीं हुए तो कार्रवाई होगी

बीजेपी के विधान परिषद सदस्य ने यह भी कहा कि बार-बार नोटिस भेजने के बाद भी अगर वे यदि दो बार समन जारी किए जाने के बावजूद कुणाल कामरा और सुषमा अंधारे समिति के समक्ष पेश नहीं होते हैं, तो विशेषाधिकार समिति उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई पर फैसला ले सकती है। इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई, जब भाजपा के विधान परिषद सदस्य प्रवीण दरेकर ने शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को लेकर कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी किए जाने के आरोप में कामरा और अंधारे के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया था। गौरतलब है कि शिवसेना, भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन का एक प्रमुख घटक दल है। सत्ता और सरकार के खिलाफ तीखे व्यंग्य के लिए पहचाने जाने वाले कुणाल कामरा इससे पहले भी कई बार विवादों में रहे हैं। पिछले साल उन्होंने एक पैरोडी गीत के जरिए बिना नाम लिए एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा था, जिसमें उन्हें परोक्ष रूप से ‘गद्दार’ कहे जाने का आरोप लगा था। वहीं, विपक्षी शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) की नेता सुषमा अंधारे ने उस वक्त कामरा के बयान का समर्थन करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

क्या था विवाद?

आपको बता दें कि यह विवाद साल 2025 का है। कुणाल कामरा अपने शो में अक्सर पत्ता पक्ष के नेताओं पर तंज कसते हैं, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाता है। इसी क्रम में उन्होंने मुंबई में एक स्टैंड अप शो रिकॉर्ड के दौरान वही काम किया और दिल तो पागल है गाने की पैरोडी करते हुए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे जोड़ दिया। इस दौरान कामरान ने सटायर करते हए दलबदलू और गद्दार करार दिया था। कामरान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही तहलका मच गया। शिवसेना के कार्यकर्ता इतने नाराज हुए उन्होंने उस स्टूडियों को ध्वस्त कर दिया जहां कामरान ने यह वीडियो शूट किया था।