17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hindu Nav Varsh: 9 अप्रैल से शुरू हो रहा हिंदू नव वर्ष, संवत 2081 के राजा होंगे मंगल, जानिए इसका क्या होगा असर

Hindu Nav Varsh: 9 अप्रैल से हिंदू नव वर्ष शुरू होने वाला है। भारतीय ज्योतिष के अनुसार इस दिन से ग्रहों की आकाशीय सत्ता बदलने वाली है। अप्रैल से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रि और नये हिंदू कैलेंडर के पिंगल नवसंवत्सर में मंगल राजा बनेंगे, इसका दुनिया के मौसम पर बड़ा असर पड़ेगा, जानिए इस समय शनि का क्या होगा रोल और मंगल शनि का देश दुनिया पर क्या होगा असर (Shani Mangal Effect in Navsanvatsar)..

less than 1 minute read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Mar 21, 2024

hindu_nav_varsh_chaitra_navratri_power_of_planets_to_change.jpg

चैत्र नवरात्रि से ग्रहों की स्थितियों में बदलाव


इस बार देश में अप्रैल माह से लोकसभा चुनावों की शुरुआत हो रही है। इसके पहले इस बार आकाशीय सत्ता के निर्वाचन भी होंगे। दरअसल, हर साल हिंदू नववर्ष की शुरुआत पर अलग-अलग ग्रह राजा और मंत्री बनते हैं। इस बार भी 9 अप्रैल को हिंदू नववर्ष की शुरुआत के साथ ही आकाशीय सत्ता बदल जाएगा। आने वाले वर्ष में राजा अर्थात राष्ट्रपति मंगल रहेंगे तो प्रधानमंत्री अर्थात मंत्री का दायित्व शनि के पास रहेगा।

विक्रम संवत 2081 की शुरुआत 9 अप्रेल चैत्र नवरात्र के साथ होगी। ज्योतिषियों का कहना है कि इस साल पिंगल नाम का संवत्सर रहेगा। इसके साथ ही कालयुक्त नामक संवत्सर का भी प्रभाव रहेगा। हर साल नवसंवत्सर की शुरुआत में ग्रहीय व्यवस्था के अनुसार निर्धारण होता है। जिस दिन से संवत्सर की शुरुआत होती है, उस दिन का ग्रह पूरे वर्ष के लिए राजा होता है। इस बार मंगलवार से संवत्सर की शुरुआत हो रही है। इसलिए आकाशीय सत्ता का राजा मंगल होगा।

ये भी पढ़ेंः Shani Uday 2024: पूरे साल पॉवर में रहेंगे शनि, जानें मेष से मीन तक किसे देंगे आशीर्वाद, किसका लेंगे इम्तिहान


राजा - मंगल
मंत्री - शनि
धनेश - मंगल
दुर्गेश - शनि
रसेस - गुरु
फलेश - शुक्र
मेघेष - शनि

ये भी पढ़ेंः Laxmiji blessings: इन 4 राशि वालों को मिलता है लक्ष्मीजी का आशीर्वाद, कभी नहीं होती पैसों की कमी


पं. विष्णु राजौरिया के अनुसार शनि मेघेष भी रहेगा, साथ ही मंगल का प्रभाव भी रहेगा। इसलिए मौसम में अनिश्चितता का दौर रहेगा। भीषण गर्मी, अतिवर्षा जैसी स्थिति बनेगी।