16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Laxmiji blessings: इन 4 राशि वालों को मिलता है लक्ष्मीजी का आशीर्वाद, कभी नहीं होती पैसों की कमी

Goddess Laxmiji blessings to Rashi ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि चक्र की सभी राशियों का कोई न कोई ग्रह होता है और इन ग्रह का कोई न कोई देवता, जिनका इन राशियों का आशीर्वाद होता है। हम आज उन 4 राशियों के बारे में बताएंगे, जिन पर धन की देवी लक्ष्मी जी का आशीर्वाद होता है और उन्हें पैसों की कमी नहीं होने पाती, इन्हें हर काम में सफलता मिलती है (lucky rashi according jyotish)...

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Mar 20, 2024

lakshamiji.jpg

ज्योतिष शास्त्र से जानिए उन चार राशियों के बारे में जिन्हें लक्ष्मी जी का आशीर्वाद मिलता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चूंकि इन विशेष राशियों पर लक्ष्मी जी की कृपा होती है। इसलिए इन्हें न तो धन की कमी होती है और न ही किसी काम में असफलता मिलती है। इनकी बातों से लोग आसानी से प्रभावित हो जाते हैं। समाज में इन राशियों के लोगों को खूब मान सम्मान मिलता है। लक्ष्मीजी हमेशा इन राशियों के लोगों के साथ रहती हैं। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां

ज्योतिषी मनीष तिवारी के अनुसार मां लक्ष्‍मी का आशीर्वाद पाने वाली राशियों में पहला नाम वृषभ राशि का है। इस राशि के स्‍वामी ग्रह शुक्र देव हैं जो स्‍वयं, धन, वैभव, भौतिक सुखों और भोग विलास के कारक हैं। जब किसी व्यक्ति की जन्‍म कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है तो व्‍यक्‍ति को लक्ष्मी जी का आशीर्वाद मिलता है और उसके जीवन में धन की कोई कमी नहीं होती है। इन्हें आर्थिक संकट नहीं होता और संपन्न होने से परिवार की सभी जरूरत पूरी करते हैं। इससे घर में खुशहाली रहती है।

ये भी पढ़ेंः Surya Gochar: मेष राशि में होने वाला है सूर्य गोचर, इन 7 राशियों के लोग रहें संभलकर

राशि चक्र की चौथी राशि कर्क के स्वामी चंद्रमा हैं। शुभ ग्रह चंद्रमा अपनी राशि वाले लोगों को शुभ प्रभाव देते हैं। इस राशि के लोग बहुत मेहनती होते हैं और लगन के साथ काम करते हैं। इन दो गुणों के कारण कर्क राशि वालों को हर क्षेत्र में सफलता मिलती है और इनकी प्रतिष्‍ठा बढ़ती है। इस राशि के लोगों पर माता लक्ष्मी की भी कृपा रहती है। इसलिए ये लोग संपन्न होते हैं। इन्‍हें अपने जीवन में धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। ये अपनी सभी जरूरतों को पूरा करने में सफल होते हैं और सुखी जीवन जीते हैं।

मंगल की राशि वृश्चिक पर भी माता लक्ष्मी का आशीर्वाद होता है। वृश्चिक राशि के लोग बहुत आत्‍मविश्‍वासी और निडर होते हैं। ये अपने हर काम को लगन और दृढ़ता के साथ करते हैं, जिससे इन्‍हें अपने काम में सफलता मिलती है। ये लोग किसी काम में टालमटोल नहीं करते हैं। इसी कारण ग्रहों के सेनापति मंगल की इस राशि पर महालक्ष्‍मी की कृपा रहती है। इन्‍हें भी अपने जीवन में पैसों की दिक्कत नहीं होती, ये सुखी और ऐश ओ आराम वाला जीवन जीते हैं। इनके पास सुख-साधनों की कोई कमी नहीं होती है।

ये भी पढ़ेंः Shani Uday 2024: पूरे साल पॉवर में रहेंगे शनि, जानें मेष से मीन तक किसे देंगे आशीर्वाद, किसका लेंगे इम्तिहान

सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव होते हैं। सूर्य देव स्वयं सफलता के कारक हैं। इसलिए सिंह राशि पर सूर्य देव के साथ मां लक्ष्‍मी की भी कृपा रहती है। इससे सिंह राशि के लोगों को धन संबंधी कोई परेशानी नहीं होती है। सिंह राशि वाले सूर्य देव की तरह तेजस्‍वी और साहसी होते हैं और हर मुश्किल को पार करने में सफल होते हैं। मां लक्ष्‍मी के आशीर्वाद से इनकी आर्थिक स्थिति भी अच्‍छी रहती है। इनके पास पैसा हमेशा रहता है। समाज में इनका मान-सम्‍मान बढ़ता है। मान्यता है कि सिंह राशि वाले अपनी प्रतिभा और कौशल से खूब धन और सफलता दोनों पाते हैं।