8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Surya Gochar: मेष राशि में होने वाला है सूर्य गोचर, इन 7 राशियों के लोग रहें संभलकर

Surya Rashi Parivartan April 2024 अप्रैल में मेष राशि में सूर्य गोचर होगा। ग्रहों का राजा सूर्य का राशि परिवर्तन कई राशि के लोगों को शुभ फल देगा तो कुछ लोगों के लिए परेशानी का कारण बनेगा। इससे अगले 30 दिन इन राशियों के लोगों को संभलकर रहना चाहिए तो आइये जानते हैं कौन हैं वो राशियों जिन्हें 13 अप्रैल से संभलकर रहना चाहिए।

3 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Mar 18, 2024

surya_gochar_april_2024_effect.jpg

मेष राशि में 13 अप्रैल को गोचर करेंगे सूर्य, जानिए क्या पड़ेगा राशियों पर असर

Surya Rashi Parivartan April 2024 वैदिक ज्योतिष में सूर्य आत्मा, आत्मविश्वास, पिता के कारक हैं। सूर्य जिनके लिए शुभ होते हैं, वे आत्मविश्वास से भरपूर हो जाते हैं, उन्हें धन वैभव, सफलता मिलती हैं। लेकिन जिनके लिए अशुभ होते हैं, उनको इनसे संभंधित परेशानियां झेलनी पड़ती है तो आइये जानते हैं कौन हैं वो राशियां जिनके लिए परेशानी बढ़ेगी।
सूर्य गोचर 2024 का मेष राशि पर प्रभाव (Surya Gochar Effect On Mesh Rashi 2024 )


सूर्य का मेष राशि में गोचर मेष राशि वालों के वैवाहिक जीवन में पत्नी के साथ अनबन करा सकता है। साथ ही इस समय बिजनेस पार्टनर से भी मनमुटाव हो सकता है। इस कारण आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा विचार कर लें। कार्यस्थल पर किसी महिला या सहकर्मी से टकराव भी हो सकता है। 13 अप्रैल को सूर्य गोचर से मेष राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। समसस्याओं से बचने के लिए सूर्योदय के समय सूर्य को अर्घ्य दें।

ये भी पढ़ेंः Rashi Parivartan: 3 राशियों के खुशियों का द्वार खोलेगा 13 अप्रैल, बड़े राशि परिवर्तन से चमक उठेगा किस्मत का सितारा


13 अप्रैल 2024 को मेष राशि में सूर्य राशि परिवर्तन के कारण वृषभ राशि के लोग बहुत अधिक खर्च करेंगे और कुछ लोग लंबी यात्राओं पर जाएंगे। यह समय वृषभ राशि वालों के लिए थोड़ा तनाव भरा रहेगा। इस समय धन हानि हो सकती है, दुश्मनों से निपटने और मां के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा। इस समय आपको कार या घर खरीदने से पहले अधिक विचार विमर्श करना चाहिए। सूर्योदय के समय आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।


सूर्य का मेष राशि में गोचर कन्या राशि वालों का खर्च बढ़ाएगा। यात्रा में समस्या, स्वास्थ्य समस्याएं और आत्मविश्वास में कमी इस समय हो सकती है। इस समय आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हैं तो अच्छे सोच-विचार लें। कन्या राशि वाले शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से कमजोरी महसूस कर सकते हैं। इस समय लाइफ पार्टनर से अच्छा व्यवहार और जरूरतमंदों की मदद आपको लाभ देगी।

ये भी पढ़ेंः Shani Uday 2024: इन 9 राशियों की खत्म होने जा रही बड़ी से बड़ी परेशानियां, शक्तिमान शनि ला रहे अच्छे दिन


13 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में आ जाएंगे, इसका तुला राशि वालों पर भी असर पड़ेगा। इसके चलते तुला राशि वालों के सहकर्मी, बिजनेस पार्टनर, दोस्त, जीवनसाथी से असहमति बढ़ेगी। इसलिए मेष राशि में सूर्य गोचर से कन्या राशि वालों को थोड़ा सतर्क रहना होगा। साथ ही तुला राशि के नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और नौकरी के नए अवसरों के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। प्रतिदिन सुबह सूर्य को अर्घ्य देना आपकी मुश्किल कम करेगा।


मेष राशि में सूर्य गोचर अप्रैल 2024 धनु राशि वालों के लिए अधिक ठीक नहीं है। इस सूर्य गोचर काल में आपको अपेक्षा अनुरूप उन्नति नहीं मिलेगी। करियर और पर्सनल लाइफ को लेकर असंतोष हो सकता है। हालांकि अगर आप थोड़ा धैर्य रखें तो आपको कुछ लाभ भी हो सकता है। इस समय धनु राशि वालों को स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ा सतर्क रहना होगा। साथ ही आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ आपके लिए लाभदायक होगा।

ये भी पढ़ेंःDaily horoscope पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


सूर्य राशि परिवर्तन अप्रैल 2024 मकर राशि वालों के लिए थोड़ी परेशानी खड़ी करेगा। इस समय कार्यस्थल पर सीनियर्स से तनाव हो सकता है और पर्सनल लाइफ में मां से अनबन हो सकती है। इस सूर्य गोचर काल में मकर राशि वाले शांति की कमी महसूस करेंगे। इस समय मां को लेकर चिंता हो सकती है। मां से बहस हो सकती है। आप छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ सकते हैं। शुक्रवार के दिन गाय को गुड़ और ब्रेड खिलाने और रोजाना परफ्यूम रूम फ्रेशनर्स का उपयोग लाभदायक रहेगा।


सूर्य गोचर मेष राशि, मीन राशि वालों के लिए थोड़ा चिंतित करने वाला होगा। इस समय आपको वित्त और धन के बारे में चिंता हो सकती है। आपको दूसरों से वह समर्थन नहीं मिल रहा है जिसकी आपको आवश्यकता है। मेष राशि में सूर्य गोचर के दौरान खान-पान और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा। इस अवधि में मीन राशि वालों को अनावश्यक यात्राओं से भी बचना होगा। हर सोमवार और गुरुवार शिव मंदिर जाएं और प्रार्थना करें।