28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shani Uday 2024: इन 9 राशियों की खत्म होने जा रही बड़ी से बड़ी परेशानियां, शक्तिमान शनि ला रहे अच्छे दिन

Shani Uday 2024: शनि 18 मार्च 2024 को अपनी राशि कुंभ में उदित हो गए। इसका कुछ राशियों को सकारात्मक फल मिलेगा तो कुछ को नकारात्मक। आइये जानते हैं किसके लिए लाभदायक है शनि उदय, खास बात यह है अब पूरे साल ही शनि उदित अवस्था में रहेंगे (shani uday effect)।
6 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 26 Mar 2024, 11:11 AM IST

shani_uday_2024_march_in_kumbh_rashi.jpg

शनि उदय 2024 इन राशियों को देगा आशीर्वाद


Shani Uday 2024: ज्योतिष शास्त्र के शनि देव (Shani Dev) मंद गति से चलते हैं, इसलिए इनका प्रभाव लोगों पर लंबे समय तक रहता है। ये अपनी चाल के कारण जब सूर्य के करीब पहुंच जाते हैं तो अपना प्रभाव खो देते हैं, इस अवस्था को अस्त होना, शनि के लिए शनि तारा अस्त होना, शनि ग्रह लोप होना आदि कहते हैं।


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि उदय तब होता है जब सूर्य से 15 डिग्री से अधिक की दूरी पर आ जाते हैं। इससे शनि देव की फल देने की क्षमता फिर से बढ़ जाती है। इस समय शनि उदय से कुछ राशियों को बेहद लाभ होने वाला है, धन के साथ नौकरी, व्यापार में तरक्की और परिवार से सुख मिलेगा। आइये जानते हैं कौन हैं वे लकी राशियां, जिन्हें शनि उदय से मिलेगा शनि देव का आशीर्वाद...


शनि उदय मेष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है। इससे कार्यस्थल पर आ रही समस्याओं का अंत होगा। अब विरोधी सामने आएंगे और आप उन्हें हराने में कामयाब होंगे। करियर पर असमंजस खत्म होगा और पेशेवर जीवन में सफलता मिलेगी। अब आपकी मेहनत को पहचान भी मिलेगी। इससे आपको लाभ होगा। पदोन्नति मिलेगी, आर्थिक स्थिति सुधरेगी। पदोन्नति से धन लाभ होगा। विदेश जाने की योजना सफल होगी। हालांकि काम के सिलसिले में परिवार से कुछ दूरी हो सकती है। लेकिन इससे लाभ होगा। व्यापार के लिए जो प्रयास करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। अच्छी आमदनी होगी। वैवाहिक जीवन पर थोड़ा ध्यान देने पर वहां भी सुख मिलेगा। विद्यार्थियों को नौकरी का अवसर मिलेगा। शनिवार के दिन श्री बजरंग बाण का पाठ फायदेमंद रहेगा।


शनि उदय वृषभ राशि वालों के लिए भी लाभदायक है। इससे आपकी छवि सुधरेगी। जो लोग आपको गलत समझते थे, वही प्रशंसा करेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा, रूके काम बनने लगेंगे। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा तबादला, प्रमोशन मिल सकता है। प्रतिष्ठा बढ़ेगी, अलग पहचान बनेगी। मेहनत से सफलता मिलेगी। व्यापारियों की भी उन्नति होगी। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा का मौका मिलेगा। परिवार पर पूरा ध्यान दे पाएंगे और परिवार की जरूरत को समझेंगे। व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। हालांकि वैवाहिक जीवन में तनातनी से बचने की कोशिश करनी होगी और पार्टनर को पर्याप्त समय देना होगा। स्थान परिवर्तन के लिए अच्छा समय। शनिवार को चीटी को आटा खिलाएं, आपकी खुशियां बढ़ेंगी।


कुंभ राशि में शनि उदय आपको अचानक लाभ दिलाएगा। कई रूके काम फिर शुरू होकर पूरे होंगे। तबादले के भी योग हैं, नौकरी बदलना चाह रहे हैं तो इच्छा पूरी होगी। पिताजी से अनबन खत्म होने लगेगी। लंबी यात्रा का मौका मिल सकता है। व्यापारी हैं तो व्यावसायिक यात्राएं लाभकारी रहेंगी। भाग्य का साथ मिलेगा, पिताजी के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। भाई-बहनों से संबंध उतार-चढ़ाव भरे रहेंगे, उनकी मदद करनी होगी। आमदनी बढ़ाने के नए प्रयास में सफलता मिलेगी। शनि उदय से विरोधियों पर आप हावी रहेंगे। शनिवार के दिन संध्या के समय पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाए, शनि की कृपा मिलेगी।

ये भी पढ़ेंः Rashi Parivartan: 3 राशियों के खुशियों का द्वार खोलेगा 13 अप्रैल, बड़े राशि परिवर्तन से चमक उठेगा किस्मत का सितारा


शनि उदय सिंह राशि वालों के लिए बेहद शुभ है। सिंह राशि के व्यापारियों के लिए उन्नति का मौका है। दीर्घकालीन व्यापारिक योजनाओं में विशेष लाभ होगा। व्यापार विस्तार में सफलता मिलेगी। साझेदार से संबंध मजबूत होंगे। व्यवसायिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी। कुछ नए लोगों से मिलकर आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने में सफल होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, समस्याएं खत्म हो जाएंगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। हालांकि शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। बैंक से लोन चाह रहे हैं तो मिल जाएगा। अधीनस्थों पर बेवजह गुस्सा न हों।


कन्या राशि वालों के लिए भी शनि उदय अच्छा है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी, स्वास्थ्य सुधरेगा। मुकदमे का फैसला पक्ष में आएगा। विद्यार्थियों को कॉम्पटिशन में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर परेशानी चल रही है तो अब परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेंगी। आपको अच्छा फल मिलेगा। गुप्त शत्रु सामने आ जाएंगे, आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी में स्थिति सुखद बनेगी और मेहनत पर कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी। मामा पक्ष से संबंध सुधरेंगे। लंबी यात्रा कर सकते हैं। बड़ा बैंक लोन या कर्ज लेने से बचें, वर्ना चुकाने में समय लग सकता है। प्यार परवान चढ़ेगा, संतान सुख मिलेगा। शनि देव की कृपा से जीवन में अनुशासित बनेगा।


शनि उदय तुला राशि वालों को सकारात्मक फल दिलाएगा। संतान से सुख मिलेगा। जो लोग संतान की चाहत रखते हैं, उनकी इच्छा पूरी होगी। परीक्षा के बाद प्रेम संबंध आगे बढ़ेगा, नजदीकी आएगी। विवाह के लिए मन बना सकते हैं। शिक्षा को लेकर अनुशासित रहना होगा। नौकरी में बदलाव आ सकता है, दूसरी नौकरी मिल सकती है। आमदनी बढ़ेगी, व्यापार में उन्नति होगी। जीवनसाथी से भरपूर प्रेम करेंगे। जीवनसाथी के माध्यम से धन लाभ भी संभव है। आप धन बचा पाएंगे। अनुशासित तरीके से हर काम को करने से सफलता मिलेगी। शनिवार के दिन दृष्टिबाधित लोगों को भोजन कराएं, लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ेंः Surya Rashi Parivartan: 13 अप्रैल को मंगल की राशि में सूर्य करेंगे प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे नफा किसे नुकसान


शनि उदय धनु राशि वालों के अनुकूल है। इस समय छोटी-छोटी यात्राओं के योग बनेंगे और इनसे लाभ होगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। दोस्तों संग समय बीतेगा। दोस्तों और परिवार के लोगों का आपके काम में सहयोग मिलेगा, जिससे आपको सफलता मिलेगी। परिवार का कोई छोटा सदस्य या भाई-बहन विदेश जा सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का साथ मिलेगा, जिससे आपका प्रदर्शन सुधरेगा। खास मित्र से प्यार हो सकता है। भाग्य के साथ-साथ मेहनत पर भी ध्यान देंगे। इससे अच्छा लाभ होगा, आलस्य को त्यागें। खर्चों में कमी आएगी, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आलस्य से बचना चाहिए और गरीबों की मदद करनी चाहिए।

ये भी पढ़ेंः Shani Uday 2024: इन तीन राशि के लोग हो जाएं सावधान, शनि उदय से मिलेगा दंड


शनि उदय मकर राशि वालों के लिए लाभदायक है, आर्थिक योजना अटक गई थी तो शुरू होगा। धन बचाने में सफल होंगे। कुटुंब में साख बढ़ेगी। स्वास्थ्य में भी अच्छा सुधार आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ चल रहे वाद-विवाद से छुटकारा मिलेगा। बचत करने की सोचेंगे और सफल होंगे। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। कोई संपत्ति खरीद सकते हैं। संपत्ति के खरीद फरोख्त से अच्छा लाभ होगा। शनिवार के दिन शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें, लाभ होगा।


शनि का उदय कुंभ राशि में ही हो रहा है। इससे सबसे अधिक प्रभाव इसी राशि पर पड़ेगा। कुंभ राशि वालों को अपने व्यक्तित्व को बेहतर बनाने पर ध्यान देना होगा। आलस्य न करें, काम को पूरी मेहनत और ईमानदारी से करें। कार्यस्थल पर उन्नति होगी, आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। वैवाहिक संबंधों में सुधार आएगा लेकिन आपका स्पष्ट बोलना पार्टनर को नाराज कर सकता है। हालांकि बाद में संबंध सुधर जाएगा। भाई-बहनों के लिए बहुत कुछ करना चाहेंगे और उनकी मदद भी करेंगे। छोटी-मोटी यात्राएं सफलता देंगी। जीवन में सफल होने के लिए प्रयासों में निरंतरता बनाए रखें, शनिवार के दिन महाराज दशरथ रचित नील शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।