
Shani Uday 2024: इन तीन राशि के लोग हो जाएं सावधान, शनि उदय से मिलेगा दंड
Shani Uday 2024 Horoscope : सोमवार 18 मार्च 2024 को शनि अपनी ही राशि कुंभ में उदित हुए हैं। इनके उदय के साथ ही शनि की शक्तियां प्रबल हो गईं हैं। माना जाता है इस समय शनि अच्छा काम करने वालों को अच्छा फल और बुरा काम करने वाले व्यक्ति को दंड देते हैं। साथ ही इस समय शनि की ऐसी स्थिति रहेगी तीन राशियों के लोगों को परेशानी हो सकती है तो आइये जानते हैं शनि उदय 2024 से किसके लिए मुश्किल होगी।
शनि उदय कर्क राशि वालों के लिए मिलाजुला है। 18 मार्च से कर्क राशि वालों को कहीं सतर्क रहना होगा तो कहीं भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर काफी अलर्ट रहना होगा। उम्मीद आपको आगे बढ़ने का मौका देगी। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। व्यवसाय में उन्नति होगी, नए पार्टनर मिलेंगे। जिन लोगों की ढैया चल रही है उन्हें संभलकर रहना होगा। दीर्घकालीन योजनाएं बनाने के लिए यह समय अच्छा है। भविष्य की योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं, सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से सामंजस्य अच्छा रहेगा। इस समय ज्ञान-धर्म मामलों में रुचि बढ़ेगी। इन मामलों में सफलता मिलेगी। बीच-बीच में धन प्राप्ति योग बनेंगे। संतान सुख मिलेगा। काले तिल मिश्रित दूध से भगवान शंकर का अभिषेक न भूलें।
शनि उदय मुश्किल समय ला सकता है, इसलिए सतर्क रहना होगा। इस समय वृश्चिक राशि वालों को माताजी के स्वास्थ्य की चिंता करनी होगी। पारिवारिक समस्याओं पर ध्यान देना होगा। अति आत्मविश्वासी होने से बचना होगा। लेकिन पारिवारिक जीवन के साथ पेशेवर जीवन पर भी ध्यान देना होगा। नौकरी में मेहनत और सतर्कता की जरूरत पड़ेगी। कोई पुराना वाहन या किसी बनी बनाई संपत्ति को खरीद सकते हैं। मकान या स्थान की मरम्मत करा सकते हैं। संपत्ति संबंधित विवाद खत्म होगा और घर में शांति आएगा। स्थान परिवर्तन का योग है। शनिवार के दिन चमेली के तेल का दीपक जलाकर शाम को श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शनि उदय से मीन राशि वालों के लिए मिलाजुला है। इस समय आपको विदेश जाने का मौका मिल सकता है। हालांकि इस समय स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी। छोटी-मोटी बीमारियों को भी नजरअंदाज न करें। खर्चे पर नियंत्रण रखें, इसका आर्थिक स्थिति पर असर पड़ सकता है। परिवार के बुजुर्ग सदस्यों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। गरीबों के लिए कुछ विशेष दान से राहत मिलेगी। शनिवार के दिन छाया दान करें या किसी मिट्टी या लोहे के बर्तन में सरसों का तेल भरकर उसमें अपना चेहरा देखकर उस तेल का दान कर दें।
ये भी पढ़ेंःWeekly Horoscope पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Updated on:
30 Mar 2024 05:44 pm
Published on:
18 Mar 2024 07:09 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
