5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kaal Bhairav Mantra: राशि अनुसार जपें कालभैरव के मंत्र, भगवान हर दुख करेंगे दूर

Kaal Bhairav mantra हर साल मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि को काल भैरव जयंती मनाई जाती है। काल भैरव जयंती इस साल 05 दिसंबर को है। इस दिन रात में भगवान काल भैरव की विशेष पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान काल भैरव की पूजा से हर कार्य में सफलता मिलती है। साथ ही बिगड़े काम बनने लगते हैं। आइये जानते हैं भैरव अष्टमी के दिन भगवान काल भैरव को प्रसन्न करने के लिए राशि अनुसार किन मंत्रों का जाप करें।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Dec 05, 2023

kaal_bhairav_ashtami.jpg

कालभैरव जयंती पर राशि अनुसार मंत्र

राशि अनुसार काल भैरव मंत्र


मेष राशि
इस राशि के जातकों को काल भैरव जयंती पर पूजा के समय 'ॐ भूतभावनाय नमः' और 'ॐ महारूपाय नमः' मंत्र का एक माला जाप करना चाहिए।


वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को भैरव अष्टमी पर पूजा के समय 'ॐ सर्वभूतात्मने नमः' और 'ॐ वृषरूपाय नमः' मंत्र का कम से कम एक माला जाप करना चाहिए।


मिथुन राशि
आपकी राशि मिथुन है तो काल भैरव जयंती पर भगवान को प्रसन्न करने के लिए पूजा के समय 'ॐ महाकायाय नमः' और 'ॐ प्रसादाय नमः' मंत्र का एक माला जाप करें।


कर्क राशि
आपकी राशि कर्क है तो काल भैरव जयंती पर पूजा के समय 'ॐ नियमाय नमः' और 'ॐ स्वयंभूताय नमः' मंत्र का एक माला जाप करें।


सिंह राशि
आपकी राशि सिंह है तो भैरव अष्टमी पर पूजा के समय 'ॐ योगिने नमः' और 'ॐ महाबलाय नमः' मंत्र का एक माला जाप करना चाहिए।


कन्या राशि
आपकी राशि कन्या है भगवान को प्रसन्न करने के लिए काल भैरव जयंती पर पूजा के समय 'ॐ बीजवाहनाय नमः' और 'ॐ विश्वरूपाय नमः' मंत्र का एक माला जाप करें।


तुला राशि
आपकी राशि तुला है तो भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए काल भैरव की पूजा के समय 'ॐ कपालवते नमः' और 'ॐ सर्वकामाय नमः' मंत्र का एक माला जाप करें।


वृश्चिक राशि
आपकी राशि वृश्चिक है तो काल भैरव जयंती पर रात्रि पूजा के समय 'ॐ कालयोगिने नमः' और 'ॐ आदिकराय नमः' मंत्र का एक माला जाप करें।


धनु राशि
आपकी राशि धनु है तो भगवान काल भैरव की जयंती पर पूजा के समय 'ॐ भगवते नमः' और 'ॐ अभिवाद्याय नमः' मंत्र का एक माला जाप करें।


मकर राशि
आपकी राशि मकर है तो कालाष्टमी पर विधि-विधान से कालभैरव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय 'ॐ श्मशानवासिने नमः' और 'ॐ शाश्वताय नमः' मंत्र का एक माला जाप करें।


कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को इस दिन पूजा के समय 'ॐ सर्वकराय नमः' और 'ॐ भवाय नमः' मंत्र का एक माला जाप करना चाहिए।


मीन राशि
आपकी राशि मीन है तो काल भैरव जयंती पर पूजा के समय 'ॐ सर्वभूतहराय नमः' और 'ॐ प्रवृत्तये नमः' मंत्र का एक माला जाप करना चाहिए।