
Holi 2021 Date, Puja Vidhi, Muhurat
Holi 2021: Puja Vidhi, Muhurat, Timings, Samagri, and Mantra हर साल की तरह इस साल भी लोगों के मन में होली के त्यौहार को लेकर बड़ा उत्साह है। रंगों के इस त्यौहार को हर कोई मिल-जुलकर मनाना चाहता है लेकिन इस साल भी कोरोना के चलते इस त्यौहार को मनाने में पाबंदिया लगा दी गई है। लेकिन लोग घरों के अंदर रहकर भी इस त्योहार को खुशी के साथ मनाने को तैयार हैं। इस साल यह पर्व 28 मार्च को मनाया जाएगा। शाम के समय प्रदोष काल में होलिका दहन होगा। और दूसरे दिन 29 मार्च को रंग गुलाल के साथ होली खेली जाएगी।
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त कब है?
ज्योतिषियों के अनुसार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रविवार को प्रदोष काल में शाम 6 बजकर 37 मिनट से 8 बजकर 56 मिनट के बीच है इस शुभ मुहूर्त पर होलिका दहन किया जा सकता है। होलिका दहन के दिन ऐसे कई शुभ योग बन रहे हैं, जो हमें सार्थक फल देने में मदद कर सकते हैं। इस दिन पूजा करने का भी विशेष महत्व है।
होलिका दहन की पूजा विधि
छोटी होली की पूजा करने के लिए पहले आप होलिका दहन वाली जगह को गाय के गोबर से लीपकर साफ-सुथरा करें। इसके बाद गंगाजल से उस जगह को पवित्र करें। फिर वहां सूखे उपले, सूखी लकड़ी, सूखी घास आदि रखें। यदि आप चाहें तो होलिका की मूर्ति रखकर भी पूजा कर सकते है यदि ना मिले तो गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमाएं भी बनाई जा सकती हैं। पूजा करने के लिए एक लोटा में जल, गाय के गोबर से बने उपले, चावल, रोली, गंध, के साथ नई फसलें जैसे चने की बालियां, गेहूं की बालियां लें । इसके बाद होलिका के चारों ओर तीन या सात बार परिक्रमा करते हुए सारी चीजों को होलिका दहन की अग्नि में समर्पित कर दें।
होली के दिन ना करें ये गलतियां
Updated on:
27 Mar 2021 11:57 pm
Published on:
27 Mar 2021 11:50 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
