
Retrograde Planets in Kundli: क्या वक्री ग्रह बनाते हैं आपको खास और शक्तिशाली? (फोटो सोर्स: Gemini AI)
Retrograde Planets in Kundli : क्या आपने कभी गौर किया है कि आप कितनी भी मेहनत कर लें, कुछ चीजें आपकी लाइफ में बार-बार एक चक्र की तरह घूमती रहती हैं? वही धोखे, वही करियर की रुकावटें और वही अनसुलझे रिश्ते। अगर आपको लगता है कि यह सिर्फ आपकी फूटी किस्मत है। ज्योतिष की दुनिया में इसे रेट्रोग्रेड या वक्री ग्रहों का कार्मिक खेल कहा जाता है।
हकीकत तो यह है कि कोई भी ग्रह अपनी कक्षा (orbit) में उल्टा नहीं चलता। यह सिर्फ पृथ्वी से देखने पर एक भ्रम (illusion) जैसा होता है। लेकिन ज्योतिष में इस भ्रम की ताकत बहुत बड़ी है। वक्री ग्रह का मतलब है कि आपकी आत्मा को कुछ पुराने सबक सीखने के लिए रिवाइंड बटन दबाकर वापस भेजा गया है।
(वीडियो सोर्स : @astroarunpandit)
एक सामान्य ग्रह की तुलना में वक्री ग्रह में 'चेष्टा बल' होता है। इसे ऐसे समझिए कि अगर आपको किसी से मिलने की बहुत तीव्र इच्छा है, तो आप दीवार फांदकर भी जाएंगे। वक्री ग्रह भी यही करता है वह अपना फल देने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। यह सामान्य ग्रहों से 3 गुना ज्यादा शक्तिशाली हो जाता है।
अगर आपकी कुंडली में गुरु वक्री है, तो आप एक बहुत पुरानी और ज्ञानी आत्मा हैं। आपके घर में किताबों का ढेर होगा और आप बिना मांगे लोगों को बेहतरीन सलाह देते होंगे।
कार्मिक लूप: आप ज्ञान तो बांटते हैं, पर खुद उसे लाइफ में उतारने में हिचकिचाते हैं।
खास बात: ऐसे लोगों का महादेव (आदि गुरु) से एक अनजाना सा गहरा कनेक्शन होता है।
शुक्र का वक्री होना मतलब पिछले जन्म का कोई पार्टनर इस जन्म में हिसाब बराबर करने आया है।
संकेत: अचानक पुराने प्रेमी का मैसेज आना या बार-बार एक ही तरह के रिश्तों में फंसना।
उपाय: 40 दिनों तक साफ-सुथरे रहें, अच्छा परफ्यूम लगाएं और अपशब्दों से बचें। यह आपके कार्मिक लूप को तोड़ सकता है।
बुध वक्री हो तो इंसान कहना कुछ चाहता है और सामने वाला समझ कुछ और लेता है।
असर: बचपन में दांतों की समस्या या स्किन एलर्जी होना आम है।
खूबी: इनकी याददाश्त बहुत तेज होती है, लेकिन 35 की उम्र के बाद ये छोटी-छोटी चीजें भूलने लगते हैं।
शनि वक्री होने का मतलब है कि पिछले जन्म में आप अपना काम अधूरा छोड़ आए थे। इस जन्म में शनि आपसे दोगुनी मेहनत करवाएगा ताकि आप वह अनुशासन सीख सकें।
मंगल वक्री हो तो इंसान के अंदर बहुत सारा गुस्सा और फ्रस्ट्रेशन होता है। ऐसे लोग अक्सर गलत जगह अपनी ऊर्जा बर्बाद कर देते हैं।
दिग्गजों की कुंडली: क्या आप जानते हैं कि दुनिया के सबसे सफल पॉलिटिशियन और सेलिब्रिटीज की कुंडली में अक्सर एक से ज्यादा ग्रह वक्री होते हैं? यही उल्टी चाल उन्हें भीड़ से अलग और बेहद प्रभावशाली बनाती है।
साइंटिफिक व्यू: खगोल विज्ञान में इसे Apparent Retrograde Motion कहते हैं। यह तब होता है जब पृथ्वी किसी ग्रह के पास से तेज रफ्तार में गुजरती है, जिससे वह ग्रह पीछे जाता हुआ दिखाई देता है।
बैकवर्ड मूवमेंट: ज्योतिष के अनुसार, वक्री ग्रह जिस घर में बैठा होता है, वह उससे पिछले घर का फल भी देने लगता है।
अपनी कुंडली उठाकर देखें। अगर किसी ग्रह के साथ 'R' (Retrograde) या 'व' (वक्री) लिखा है, तो समझ लीजिए कि आपके पास एक खास सुपरपावर है। बस जरूरत है उसे सही दिशा में मोड़ने की।
एक छोटी सी टिप: वक्री ग्रह से डरें नहीं। ये आपको सजा देने नहीं, बल्कि आपको अपग्रेड करने आए हैं। जो इंसान इन कार्मिक सबक को सीख जाता है, वह जीवन में 'गुरु' बन जाता है, और जो भागता है, उसे यह लूप बार-बार दोहराना पड़ता है।
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।
Published on:
19 Apr 2026 02:21 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
