19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Astrology and Spirituality / Holika Dahan Upay: होलिका दहन के दिन जरूर करें शिवजी-चंद्रमा से जुड़े महाउपाय, दूर होने लगेगी बीमारी

Holika Dahan Upay: होलिका दहन के दिन जरूर करें शिवजी-चंद्रमा से जुड़े महाउपाय, दूर होने लगेगी बीमारी

Holika Dahan Ke Upay: होलिका दहन यानी फाल्गुन पूर्णिमा का दिन साधना के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। मान्यता है कि आसान होलिका दहन उपाय कई दोषों और रोगों से छुटकारा दिला देती है। आइये जानते शिवजी चंद्रमा के उपाय (Holika Dahan Remedies Related To Lord Shiva)
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 13 Mar 2025, 11:11 AM IST

holika dahan Ke upay good health

holika dahan Ke upay good health: होलिका दहन के उपाय

Holika Dahan 2025 Remedies: मान्यता है कि होली पर होलिका पूजन करने से सभी प्रकार के भय पर विजय मिलती है। इसके अलावा इस दिन कुछ उपाय करना चाहिए, यदि आप लंबे समय से बीमार चल रहे हैं या किसी ग्रह दोष से पीड़ित हैं तो इस दिन शिवजी चंद्रमा से जुड़े दो काम आपको हर परेशानियों से छुटकारा दिला देंगे। आइये जानते हैं होलिका दहन के शिवजी चंद्रमा से जुड़े काम


शिव पूजा से खत्म होंगे दोष (Holika Dahan Ke Upay Good Health)

ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा के अनुसार होलिका दहन के दिन हरिहर पूजा करनी चाहिए। हरि यानी भगवान विष्णु और हर मतलब शिव।


फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर प्रह्लाद का जीवन विष्णु भक्ति की वजह से ही बचा था, तभी से हर वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन के साथ ही विष्णु पूजन की परंपरा भी चली आ रही है। लेकिन साथ ही इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से बीमारियां दूर होने लगती हैं और हर तरह के दोष भी खत्म होते हैं। इसलिए विद्वानों ने इस पर्व पर हरि-हर पूजा का विधान बताया है।

ये भी पढ़ेंः

Holika Dahan Astrology: होलिका दहन की लौ पर दें ध्यान, मिलते हैं 5 संकेत, पूर्व दिशा में बढ़ती लौ रोजगार पर करती है बड़ा इशारा

चंद्रमा को अर्घ्य देने का विशेष महत्व (Holika Dahan 2025 Remedies)

ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा के अनुसार पूर्णिमा पर बन रहे सितारों के शुभ संयोग में चंद्रमा को अर्घ्य देने का विशेष महत्व रहेगा। फाल्गुन महीने की पूर्णिमा पर चंद्रमा की पूजा करने से रोग नाश होता है। इस त्योहार पर पानी में दूध मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए।


इसके बाद अबीर, गुलाल, चंदन, अक्षत, मौली, अष्टगंध, फूल और नैवेद्य चढ़ाकर चंद्रमा को धूप-दीप दर्शन करवाकर आरती करनी चाहिए। इस तरह से चंद्र पूजा करने से बीमारियां दूर होने लगती हैं।

होली पूजा का समय

होलिका पूजन 13 मार्च को सुबह 10:58 से दोपहर 1:57 तक और दोपहर बाद 3:27 से सायं 6:25 तक किया जा सकता है।