scriptकिस्मतवाली होती हैं ये लड़कियां, ताउम्र निभाती हैं रिश्ता, नहीं करतीं बेवफाई | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

किस्मतवाली होती हैं ये लड़कियां, ताउम्र निभाती हैं रिश्ता, नहीं करतीं बेवफाई

आज के समय में हर रिश्ते—नाते टूट रहे हैं। कभी शादी को सात जन्म का साथ निभाने वाला बंधन कहा जाता था लेकिन अब तो पल—पल पर तलाक हो रहे हैं। लगता है कि कोई रिश्ता निभाना ही नहीं चाहता। ऐसे समय में उन लड़कियों पर नजर जाती है जोकि ताउम्र रिश्ता निभाने में विश्वास रखती हैं। विशेष तारीखों में जन्म लेनेवाली ये लड़कियां कभी किसी से बेवफाई नहीं करतीं।

Jan 16, 2024 / 01:44 pm

deepak deewan

indian7.png

विशेष तारीखों में जन्म लेनेवाली ये लड़कियां कभी किसी से बेवफाई नहीं करतीं।

आज के समय में हर रिश्ते—नाते टूट रहे हैं। कभी शादी को सात जन्म का साथ निभाने वाला बंधन कहा जाता था लेकिन अब तो पल—पल पर तलाक हो रहे हैं। लगता है कि कोई रिश्ता निभाना ही नहीं चाहता। ऐसे समय में उन लड़कियों पर नजर जाती है जोकि ताउम्र रिश्ता निभाने में विश्वास रखती हैं। विशेष तारीखों में जन्म लेनेवाली ये लड़कियां कभी किसी से बेवफाई नहीं करतीं।

हम बात कर रहे हैं 7, 16 या 25 तारीख को जन्मलेनेवाली लड़कियों की जिनका मूलांक 7 होता है। वैसे तो मूलांक 7 में जन्मे सभी लोग बहुत धैर्यवान, ईमानदार और मेहनती होते हैं लेकिन लड़कियों की बात तो कुछ अलग ही है। मूलांक 7 की लड़कियां बेहद भाग्यशाली होती हैं। यही कारण है कि अंक ज्योतिष में मूलांक 7 का बहुत महत्व है।

यह भी पढ़ें: शादी में हो रहा विलंब या आता है तेज गुस्सा तो इस मंदिर में जरूर करें पूजा

दरअसल मूलांक 7 की लड़कियों की किस्मत काफी अच्छी होती है। बेहद भाग्यशाली होने के कारण 7, 16 या 25 तारीख को जन्म लेनेवाली लड़कियों के पास पैसों की कभी कमी नहीं होती। इनके पास प्राय: बेशुमार धन-दौलत रहती है।

केतू के प्रभाव के कारण ये लड़कियां धार्मिक और आध्यात्मिक भी होती हैं। इन्हें काफी तेज गुस्सा आता है लेकिन पलभर में शांत भी हो जाती हैं। सात अंक को नेपच्यून यानि वरुण का अंक भी माना जाता है। 7 मूलांक की लड़कियां यात्रा खूब करती हैं और स्वतंत्र व्यक्तित्व की होती हैं।

यह भी पढ़ें: पैसों की किल्लत खत्म कर देगा किन्नरों को छोटा सा दान, भर जाएगी तिजोरी

इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये हर रिश्ते को निभाना जानती हैं। दांपत्य जीवन के लिए तो 7 मूलांक की लड़कियां सबसे श्रेष्ठ मानी जाती हैं क्योेंकि ये कठिनतम परिस्थितियों में भी अपने जीवनसाथी का साथ नहीं छोड़तीं। एक बार रिश्ता कायम होने पर वे उसे ताउम्र निभाती हैं। कभी किसी से बेवफाई नहीं करतीं। इनकी मित्रता भी गजब की होती है हालांकि इन्हें दोस्त बनाना भी बेहद कठिन काम है।

Hindi News/ Astrology and Spirituality / किस्मतवाली होती हैं ये लड़कियां, ताउम्र निभाती हैं रिश्ता, नहीं करतीं बेवफाई

ट्रेंडिंग वीडियो