22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवी माता लक्ष्मी के आने के संकेत, ऐसे पहचानें

- अब आने वाला है आपका अच्छा समय, इन इशारों से समझें

3 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Jul 07, 2023

good_time_is_coming.jpg

,,

धन आज के दौर में दुनिया का दूसरा देवता माना जाता है। जिसके चलते आज हर व्यक्ति जल्द से जल्द अमीर होने की आशा रखता है। ऐसे में जहां वह कई तरह के मार्ग भी अपनाता है, जिनमें से कुछ सही तो कुछ गलत तरीके तक होते हैं। परंतु, धन की लालसा व्यक्ति के उचित व अनुचित विवेक को खत्म कर उस पर हावी हो जाती है।

ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में कई इस प्रकार के संकेतों के बारे में बताया गया है, जिनके संबंध में मान्यता है कि ये घर में धन आने से पहले व्यक्ति को मिलते हैं, परंतु जानकारी के अभाव के चलते हम उन संकेतों की पहचान ही नहीं पाते। इस कारण हमें बाद में नुकसान का सामना करना पड़ता है।

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार जो शुभ संकेत हमें मिलते हैं उनसे मालूम होता है कि हमारे घर में माता लक्ष्मीजी आने वालीं है जिससे हमें अपार धन की प्राप्ति होगी। यानि इन्हें अच्छे समय का संकेत भी माना जा सकता है, लेकिन समस्या ये है कि इन्हें पहचानना हर किसी के बस की बात नहीं होती। पंडित एके शुक्ला के अनुसार ज्योतिष में माता लक्ष्मी के आगमन से पहले के जो संकेत बताए गए हैं, वे इस प्रकार हैं...

- यदि घर के बाहर आपको काफी दिनों से देवी मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू दिखा रहा है, तो ये आपके घर पर माता लक्ष्मी के आने का संकेत होता है।

- काले रंग की चिंटियां अचानक घर में आकर झुंड़ में कुछ खाने लगें तो इसका अर्थ ये लगाया जाता है कि लक्ष्मीजी आपके घर आने ही वाली हैंै।

- किसी चिडिया द्वारा घर में घोंसला बनाना भी काफी शुभ होता है। मान्यता के अनुसार ये जल्द ही देवी लक्ष्मी के घर आने का इशारा है।
- वहीं यदि सोते में झाडू, उल्लू, घड़ा, बंसी, हाथी, नेवला, शंख, छिपकली, तारा, सांप, गुलाब जैसी चीजों का दिखाना भी धन प्राप्ति के संकेत के रूप में माना जाता है।
- तीन छिपकलियों का अचानक घर में एक ही स्थान पर दिखाना भी महालक्ष्मीजी के आगमन का संकेत माना जाता है।
- वहीं छिपकलियों का इस समय एक दूसरे का पीछा करते दिखने का अर्थ घर में उन्नति के संकेत की ओर इशारा करता है।
- तुलसी के पौधे के आसपास दीपावली के दिन छिपकली का दिखाना अपार धन मिलने का संकेत माना जाता है।
- यदि घर से बाहर जाते समय कोई कुत्ता रास्ते में अपने मुंह में खाने वाली कोई शाकाहारी चीज लाता हुआ दिखना भी धनलाभ का संकेत है।

- धन प्राप्ति का शुभ संकेत पुरुषों की दाहिनी हथेली में लगातार होने वाली खुजली को भी माना जाता है।
- शंख की आवाज सुबह उठते ही सुनाई देना भी देवी लक्ष्मी के आगमन का संकेत है।
- धन प्राप्ति का इशारा घर से बाहर जाते समय गन्ना दिखाना का भी माना जाता है।
- घर से बाहर निकलते ही सुबह-सुबह लगातार कई दिनों लगातार कोई झाडू लगाता दिखाना भी आपके बहुत जल्द धनवान होने का संकेत मानी जाती हैं।