30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाग्य से ज्यादा अपने कर्म पर विश्वास रखते हैं इन तीन राशियों के लोग, कभी नहीं मानते हार

Is It Destiny or Karma? Which 3 Zodiac Signs Have More Faith in good karma: पत्रिका.कॉम के इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी ही राशियों के बारे में जिनका जीवन संघर्षशील मगर बड़ा ही मोटिवेट करने वाला होता है... कुंडली में हर ग्रह और घर का कोई देवता होता है। इन तीन राशियों पर शनि देव की कृपा बरसती है। शनि देव की कृपा ही इन्हें कर्म पर भरोसा करना सिखाती है।

3 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

May 18, 2023

hardworking_people_horoscope__people_of_three_zodiac_have_faith_in_karma_more_than_luck.jpg

Is It Destiny or Karma? Which 3 Zodiac Signs Have More Faith in good karma: ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि आपकी राशि और आपकी कुंडली के ग्रह आपके बारे में सबकुछ बताते हैं। आपका जीवन कैसा रहेगा, आपकी आयु कितनी रहेगी? आप कैसे दिखेंगे, आपका बिहेवियर, आपकी क्ववालिटी, डिसक्वालिटीज, आप कैसे दिखेंगे, कैसे बात करेंगे, क्या काम करेंगे, कैसे करेंगे, आपकी शिक्षा, कॅरियर, लव अफेयर्स, मैरिज और न जाने क्या-क्या? यानी आपकी सारी जिंदगी का हाल कुंडली में ग्रहों की चाल, उनका भाव यानी कुंडली में वह किस घर में बैठे हैं, कौन सा ग्रह उन्हें किस नजर से देख रहा है और नक्षत्रों की स्थिति में छिपा होता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में कुछ राशियों को लेकर माना गया है कि इनसे जुड़े लोग भाग्य से ज्यादा अपने कर्म पर भरोसा करते हैं, हालात चाहें जैसे हों उन्हें अपने दम पर बदलने की ताकत रखते हैं। पत्रिका.कॉम के इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी ही राशियों के बारे में जिनका जीवन संघर्षशील मगर बड़ा ही मोटिवेट करने वाला होता है... कुंडली में हर ग्रह और घर का कोई देवता होता है। इन तीन राशियों पर शनि देव की कृपा बरसती है। शनि देव की कृपा ही इन्हें कर्म पर भरोसा करना सिखाती है।

इन राशियों के लोग होते हैं मेहनती

वृषभ
राशि चक्र की दूसरी राशि वृषभ का स्वामी ग्रह शुक्र ग्रह को माना जाता है। इस राशि के लोग बहुत मेहनती होते हैं। इनके लिए कोई काम करना नामुमकिन नहीं होता। ये अपनी मेहनत से हर चीज को हासिल करते हैं। जल्दी थकने वाले लोगों की गिनती में ये लोग नहीं आते। इनको यह सारी खूबियां शुक्र देव देते हैं। कर्म पर अधिक विश्वास रखने वाले इस राशि के लोगों की समय से काम पूरा करने की आदत होती है। ये मेहनत के बल पर धनवान बनते हैं। ज्योतिष के अनुसार शुक्र और शनि के बीच दोस्ती का भाव होता है। इसलिए इन लोगों पर शनि देव की कृपा भी हमेशा बनी रहती है।

मकर
इस राशि का स्वामी शनि देव को माना जाता है। इन पर हमेशा शनि की कृपा बनी रहती है। मकर राशि के लोग कर्मठ और मेहनती होते हैं। अपने हर काम को मेहनत-लगन के साथ समय पर पूरा करने की कोशिश करते हैं। ये काफी संघर्षशील होने के साथ ही अपने दम पर जीवन में एक अच्छा मुकाम हासिल करते हैं। दिमाग से भी ये लोग काफी तेज होते हैं। अपनी बुद्धि के बल पर कुछ भी हासिल करने में समर्थ होते हैं। अपनी किस्मत खुद अपने हाथ से बनाने में यकीन रखते हैं। जॉब और बिजनेस दोनों तरह से ही ये लोग पैसा कमाने में माहिर होते हैं।

कुंभ
इस राशि का स्वामी भी शनि देव को ही माना जाता है। कुंभ राशि के लोगों का व्यक्तित्व काफी आकर्षक और प्रभावशाली होता है। इस राशि के लोग जब एक बार किसी काम को करने की ठान लेते हैं, तो उसमें सफल होकर ही दम लेते हैं। इनकी सोच सबसे हटकर होती है। इनके लिए भी कोई भी काम नामुमकिन नहीं है। शनि के प्रभाव से ही इस राशि के लोग किस्मत से ज्यादा कर्म पर भरोसा करते हैं। ये मेहनती होने के साथ ही अपने कठोर परिश्रम से आगे बढ़ते हैं। शनि देव की विशेष कृपा के कारण ये लोग धन के मामले में मजबूत बने रहते हैं। इन्हें कभी भी आर्थिक तंगी नहीं रहती।