18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

January 2024 Grah Gochar: जनवरी 2024 में धनु राशि में लगेगा ग्रहों का मेला, जानें क्या होगा असर

January 2024 Grah Gochar नया साल 2024 आने वाला है। इस साल जनवरी में चार ग्रह अपनी स्थितियों में परिवर्तन करेंगे। इस महीने में धनु राशि में ग्रहों का मेला लगेगा, बुध ग्रह, शुक्र और मंगल इस राशि में प्रभावी दिखेंगे। इनका सभी राशियों पर असर पड़ेगा। आइये जानते हैं ग्रहों के अपनी चाल बदलने का क्या असर पड़ेगा।

3 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Dec 28, 2023

grah_gochar.jpg

जनवरी में ये ग्रह बदलेंगे अपनी चाल

नये साल के पहले महीने में ये ग्रह बदलेंगे चाल
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तीन प्रमुख ग्रह मिलकर चार बार अपनी स्थितियों में बदलाव करेंगे। इसका सभी मानवों के जीवन पर अलग-अलग असर पड़ेगा। सबसे पहले नए साल 2024 के दूसरे ही दिन ग्रहों के राजकुमार बुध 20 जनवरी 2024 को वृश्चिक राशि में सुबह 8.36 बजे मार्गी हो जाएंगे। इसके बाद धनु राशि में बुध 7 जनवरी रविवार को रात 9.32 बजे प्रवेश करेंगे। इसके अलावा एक हफ्ते बाद ग्रहों के राजा सूर्य 14 जनवरी देर रात 2.54 बजे ही (यानी 15 जनवरी सुबह) मकर राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं तीन दिन बाद सुख समृद्धि प्रदाता शुक्र 18 जनवरी गुरुवार 2024 को रात 9.05 बजे गोचर करेंगे। इसके अलावा 16 जनवरी को मंगल धनु राशि में उदय होंगे। आइये जानते हैं इन घटनाओं का क्या असर पड़ेगा।

वृश्चिक राशि में मार्गी बुध
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 2 जनवरी 2024 को सुबह 08.06 बजे बुध वृश्चिक राशि में मार्गी हो जाएंगे। इसका मिथुन, सिंह, कुंभ राशि के लोगों को लाभ होगा। मिथुन राशि वालों को व्यापार, व्यक्तिगत योजना, विवाह में अनुकूलता रहेगी। सिंह राशि वालों को नौकरी में पदोन्नति और पुराने मतभेदों का निवारण होगा। वहीं कुभ राशि वालों का फंसा पैसा मिल सकता है, अदालती फैसला पक्ष में आ सकता है और दिल की बात दिलबर तक पहुंचाने में सफलता मिलेगी।

ये भी पढ़ेंः नए साल 2024 में इन राशियों पर टूटेगा साढ़ेसाती का कहर, शनि के इन उपायों से मिलेगी राहत


धनु राशि में बुध
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार ग्रहों के राजकुमार बुध 7 जनवरी को धनु राशि में प्रवेश करेंगे। यह घटना तीन राशि के लोगों के लिए लाभकारी होगी। इस दौरान अचानक धन लाभ और तरक्की के योग बन सकते हैं। धनु, सिंह और कर्क राशि वालों के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है।
इस समय बुध के धनु राशि में प्रवेश करने से नवपंचम योग बनने से कर्क राशि के जातकों के लिए नए साल की शुरुआत शुभ फलदायक होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। सिंह राशि के लिए समय उत्तम है। परीक्षा में शानदार परिणाम मिलने की संभावना है। आय में वृद्धि होगी, आय के स्रोत बढ़ेंगे। धनु राशि के लिए लक्ष्मी राजयोग नए साल में आयवृद्धि कर सकता है।

सूर्य का मकर राशि में प्रवेश
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 15 जनवरी को ग्रहों के राजा सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसका मेष, वृष और सिंह राशियों के लोगों को विशेष फायदा मिलेगा। इससे मेष राशि के लोगों को कार्यस्थल में सफलता मिलेगी। नई जिम्मेदारी मिलेगी, विदेश में नौकरी की इच्छा रखने वालों की मुराद पूरी होगी तो वृष राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी लंबे समय से रूके काम पूरे होंगे। इसके अलावा नौकरी के नए अवसर मिलेंगे, जबकि आपकी राशि सिंह है तो मकर राशि में सूर्य के प्रवेश के साथ ही आप लोगों की किस्मत चमक जाएगी। करियर बिजनेस में अपार सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। बिजनेस में नई डील मिल सकती है। शेयर सट्टेबाजी में लाभ हो सकता है।

ये भी पढ़ेंः Guru Margi 2023: गुरु की सीधी चाल करेगी मालामाल, इस दिन से सूरज जैसा चमकेगा नसीब


शुक्र का धनु राशि में गोचर
सुख समृद्धि के प्रदाता शुक्र 18 जनवरी को धनु राशि में गोचर करेंगे। इसका मेष, कन्या और धनु राशि के लोगों को विशेष लाभ होगा। मेष राशि वालों के रूके काम पूरे होंगे, मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। धन लाभ और मानसम्मान में वृद्धि का योग बनेगा। वहीं कन्या राशि वालों के भौतिक सुख में वृद्धि होगी। वाहन संपत्ति मिलने के संकेत हैं। वहीं धनु राशि वालों का मान सम्मान बढ़ेगा, व्यक्तित्व निखरेगा। बचत होगी और वैवाहिक जीवन खुशनुमा होगा।

इन तारीखों पर ग्रह बदलेंगे चाल

बुध वृश्चिक राशि में 2 जनवरी को सुबह 8.36 बजे मार्गी हो जाएंगे
बुध का धनु राशि में परिवर्तन 7जनवरी 2024 रविवार को रात 09:32 बजे
सूर्य का मकर राशि में परिवर्तन सोमवार 15 जनवरी 2024 को सुबह 2.54 बजे
शुक्र का धनु राशि में गोचर 18 जनवरी 2024 गुरुवार को रात 09:05 बजे
मंगल का धनु राशि में उदय 16 जनवरी धनु राशि में उदय