
jupiter transit 2023
मेष राशि: गुरु का मेष राशि में भ्रमण बेहद शानदार रहेगा, कामकाज बढ़िया रहेगा। अविवाहित लोगों के विवाह संपन्न हो सकते हैं, सुख में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
वृषभ राशि: गुरु वृषभ राशि से बारहवें भाव में गोचर करेंगे, जिसके चलते वर्ष भर पीड़ा का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र सामान्य रहेगा, विरोधी पक्ष प्रबल हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें, आवश्यक निर्णय सोच-समझकर ले।
मिथुन राशि: एकादश भाव में गुरु का भ्रमण बेहद शानदार है, शासकीय अशासकीय, पिता, संतान राजनीति से जुड़े हुए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। रूके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
कर्क राशि: दशम भाव में गुरु का गोचर बेहद शानदार है, भाग्य में आ रहे अवरोध दूर होंगे। सेहत सुधरेगी परंतु विरोधी मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र सामान्य बना रहेगा, माता को लेकर कष्ट हो सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों को बहुत सोच समझ कर करें।
सिंह राशि: गुरु का भाग्य स्थान में भ्रमण शुभ साबित होगा, कामकाज में बेहतरी आ सकती है। शासन से जुड़े हुए काम आसानी से होंगे। पिता से संबंधित काम संतान से जुड़े हुए काम बनने लगेंगे परंतु वाहन से कष्ट हो सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी कोई बड़ी परेशानी आ सकती है।
कन्या राशि: अष्टम भाव में गुरु का गोचर आपकी सेहत को मजबूत बनाएगा, विरोधी पक्ष कमजोर होगा। घर परिवार से जुड़े हुए काम आसानी से होंगे। धन मिलेगा परंतु विवाह संबंधी कार्यों में कष्ट उत्पन्न हो सकता हैं। प्रॉपर्टी, शेयर मार्केट इत्यादि कार्यों से दूर रहें।
तुला राशि: गुरु का सप्तम भाव में प्रवेश बेहद शुभ साबित होगा, संबंधों के आधार पर सफलता प्राप्त होगी। राजनीतिक आर्थिक सामाजिक क्षेत्र में सफलता और बढ़ेगी। प्रॉपर्टी, शेयर मार्केट से जुड़े हुए काम आसानी से होंगे। मित्रों और परिजनों का भरपूर साथ मिलेगा।
वृश्चिक राशि: गुरु का छठे भाव में गोचर आपकी सेहत को मजबूत बनाएगा, विरोधी पक्ष को कमजोर करेगा। विदेश यात्राएं सुखद साबित होंगी। खर्च में बढ़ोतरी होगी, खाद्यान्न तथा धातु से जुड़े हुए कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है।
धनु राशि: राशि स्वामी के पंचम भाव में प्रवेश से परेशानियां कम होंगी परंतु संतान पिता शासन से जुड़े हुए कार्यों में परेशानी बढ़ सकती है। रूका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, धार्मिक कार्यों में संलग्नता बढ़ेगी।
मकर राशि: गुरु का चौथे भाव में भ्रमण, माता को कष्ट दे सकता है। प्रॉपर्टी, मकान संबंधी कार्यों में परेशानी उत्पन्न हो सकती है। शेयर मार्केट से दूर रहना बेहतर होगा परंतु कार्य क्षेत्र सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, वाहन कष्ट हो सकता है।
कुंभ राशि: गुरु का पराक्रम भाव में प्रवेश बेहद शानदार है, आने वाले 1 वर्ष तक आप को विशेष लाभ प्राप्त होता रहेगा। कार्यक्षेत्र शानदार रहेगा, मित्रों परिजनों का भरपूर साथ मिलेगा। यश मान सम्मान में वृद्धि होगी, भाग्य में आ रहे अवरोध दूर होते रहेंगे।
मीन राशि: गुरु का द्वितीय भाव में भ्रमण शुभ रहेगा परंतु घरेलू परेशानियां बढ़ी रहेंगी। धन से जुड़ी हुई चिंता बढ़ सकती है स्वास्थ्य का ध्यान रखें, वाहन सावधानी से चलाएं। रोग उभर कर आ सकते हैं, विरोधी पक्ष मजबूत होगा। यात्रा कष्टदायक होगी, जरूरी निर्णय सोच-समझकर लें।
Updated on:
18 Apr 2023, 7:19 PM IST
Published on:
18 Apr 2023, 7:14 PM IST