11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lalita Jayanti 2026: साल 2026 में कब मनाई जाएगी ललिता जयंती? यहां जानिए डेट और महत्व

Lalita Jayanti 2026: ललिता जयंती मां ललिता त्रिपुरा सुंदरी के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। ये त्योहार पूरे भारत पूरे श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाता है। आइए जानते हैं साल 2026 में ललिता जयंती कब मनाई जाएगी। यहां नोट करें तिथि और महत्व है।

2 min read
Google source verification
Lalita Jayanti 2026

pintrest

Lalita Jayanti 2026: हिंदू धर्म में ललिता जयंती का बहुत ही खास महत्व है। इस देवी ललिता की पूजा- अर्चना खासतौर पर की जाती है। ऐसी मान्यता है कि मां ललिता की पूजा करने से साधक को सुख, समृद्धि और शक्ति की प्राप्ति होती है। मां ललिता त्रिपुरा सुंदरी महाविद्याओं में तीसरी महाविद्या मानी जाती है। यदि साधक द्वारा ललिता जयंती के पूरे विधि- विधान के साथ मां ललिता की पूजा करते हैं तो उनके जीवन में सुख और शांति आती है। इसके साथ ही मां ललिता का आशीर्वाद सदा साधक पर बना रहता है। आइए यहां हम जानते हैं कि इस साल ललिता जयंती कब मनाई जाएगी और इसके महत्व के बारे में।

ललिता जयंती डेट 2026


ललिता जयंती हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाई जाती है। इस दिन इस तिथि की शुरुआत 1 फरवरी 2026 को सुबह 5 बजकर 52 पर होगी और 02 फरवरी की सुबह 03 बजकर 38 मिनट इसका समापन होगा। ऐसे में इस साल ललिता जयंती 1 फरवरी 2026 को रविवार के दिन मनाई जाएगी।

ललिता जयंती पूजा विधि

  • ललिता जयंती के दिन देवी ललिता की पूजा की जाती है। इस स्नान ध्यान करके साफ वस्त्र पहनें।
  • उसके बाद पूजा के स्थान को साफ करके चौकी पर लाल वस्त्र बिछाएं।
  • साफ चौकी के ऊपर देवी ललिता की प्रतिमा को स्थापित करें।
  • इसके बाद ललिता सहस्रनाम या ललिता त्रिपुरा सुंदरी का पाठ करें
  • पूजा के समय मां के लाल फूल अर्पित करें और धूप- दीप दिखाएं।
  • अंत में आरती करें और फलों, मिठाई और पंचामृत से देवी ललिता को भोग लगाएं।

ललिता जयंती का महत्व


शास्त्रों में ललिता जयंती का बहुत ही खास महत्व है। इस दिन का व्रत रखने से साधक को अत्यंत ही शुभ फल की प्राप्ति होती है। ललिता जयंती के दिन व्रत रखने से और मां ललिता की विधिवत पूजा करने से व्यक्ति को मानसिक शांति की प्राप्ति होती है और उसके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। पारिवारिक सुख और दांपत्य जीवन के लिए भी ये व्रत लाभकारी होता है।