8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Surya Rashi Parivartan: 17 नवंबर को एक साल बाद वृश्चिक राशि में आएंगे सूर्य, 5 राशियों के लोगों को मिलेगा विशेष आशीर्वाद

surya rashi Parivartan vrishchik आज से दूसरे दिन बड़ा राशि परिवर्तन होने वाला है। ग्रहों के राजा सूर्य एक साल बाद 17 नवंबर को अपनी राशि बदलेंगे, जिसका सभी राशियों पर सकारात्मक या नकारात्मक असर पड़ेगा। आइये जानते हैं सूर्य राशि परिवर्तन का किसे सबसे ज्यादा लाभ होने वाला है..

3 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Nov 15, 2023

rashi_parivartan.jpg

सूर्य का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि में

17 नवंबर को वृश्चिक राशि में सूर्य का राशि परिवर्तन
ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने अपनी राशि बदलते हैं। इससे हर एक साल बाद वो दोबारा उसी राशि में पहुंचते हैं। अब सूर्य एक साल बाद वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। आत्मा के कारक सूर्य का यह राशि परिवर्तन 17 नवंबर 2023 को दोपहर 1.07 बजे होगा, इसके बाद सूर्य ग्रह मंगल ग्रह की राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर कई राशियों के लोगों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। उन्हें कामकाज, प्रतिष्ठा से शेयर मार्केट तक में विशेष फायदा होने वाला है तो आइये जानते हैं सूर्य नारायण किस पर कृपा करने वाले हैं।


मिथुन राशि
आपकी राशि मिथुन है तो सूर्य राशि परिवर्तन के कारण आपको अगले एक महीने जीवन में मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। यह समय उन छात्रों के लिए विशेष रूप से लाभदायक होगा जो सरकारी नौकरी या किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। इसमें उन्हें सफलता मिलेगी। यदि आपका कोर्ट में कोई केस चल रहा है तो इस समय फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। इस समय शत्रुओं पर आप पूरी तरह से हावी रहेंगे। वहीं सूर्य के वृश्चिक राशि में गोचर की अवधि में मिथुन राशि वालों को मामा का सहयोग मिलेगा। आपके मामा के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। वृश्चिक राशि में सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण आपमें लोगों और परिस्थितियों को सही ढंग से परखने की समझ पैदा होगी। यदि आप किसी प्रशासनिक या सरकारी सेवा की तलाश में हैं तो सफलता मिल सकती है। हालांकि छोटे भाई-बहनों से इस समय विवाद हो सकता है। इसलिए आपको थोड़ा सतर्क रहें। इस समय जो लोग एमएनसी में काम कर रहे हैं, उन्हें विशेष लाभ प्राप्त होगा।

सिंह राशि
आपकी राशि सिंह है तो वृश्चिक राशि में सूर्य का गोचर आपका ध्यान माता और घरेलू जीवन की तरफ लाएगा। सूर्य राशि परिवर्तन के प्रभाव से आप परिजनों के लिए अधिक से अधिक समय निकालने की कोशिश करेंगे। ऐसे लोग जो घर या माता से दूर रहते हैं, वे इस समय माता से मिलने की योजना बना सकते हैं। इस समय आपको भौतिक सुख और खुशियां प्राप्त होंगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। हाल फिलहाल आप घर या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे थे तो यह समय आपके लिए लकी साबित होगा। इस दौरान आप अपनी योजना को अंतिम रूप दे सकते हैं। वृश्चिक राशि में सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण इस फैसले में आपको धन लाभ भी होगा। यह समय आपकी संपत्ति में बढ़ोतरी करेगा। हालांक इस समय आपका अहंकार बढ़ सकता है जो घर के माहौल को बिगाड़ सकता है। इस समय परिजनों से झगड़ा भी हो सकता है। इससे बचने के लिए शांत रहें और सामंजस्य बनाकर रखने की जरूरत होगी।

ये भी पढ़ेंः Aaj Ka Rashifal: गुरुवार को मेष, वृष समेत इन राशियों को धन लाभ, जान लें बाकी अपना हाल

कन्या राशि
आपकी राशि कन्या है तो सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए बेहद शुभ होने वाला है। वृश्चिक राशि में सूर्य का गोचर इस समय आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा, जिसके कारण बातचीत करने के तरीके के साथ-साथ आपकी राइटिंग स्किल्स भी सुधरकर प्रभावशाली बनेगी। कन्या राशि के ऐसे लोग जो मीडियाकर्मी हैं या लेखन से जुड़े हैं, फिल्म निर्देशक हैं या सरकारी बैंकर या सरकारी कर्मचारी हैं, उनके लिए अगले एक महीने बेहद शुभ फलदायक हैं। इससे आपके पेशेवर जीवन को गति मिलेगी। यदि आप एमएनसी में काम कर रहे हैं या इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट के व्यापार से जुड़े हैं तो इस समय आपको प्रतिष्ठा मिलेगी और ऐसे अवसर मिलेंगे जिससे आपके यश में वृद्धि हो।

वृश्चिक राशि
सूर्य का राशि परिवर्तन आज के दूसरे दिन वृश्चिक राशि में ही हो रहा है, इसलिए इसका सबसे बड़ा असर वृश्चिक राशि के लोगों पर ही होगा। आने वाले एक महीने इस राशि के लोगों को कई क्षेत्रों में फायदे होंगे। इस दौरान आपको अपने गुरुओं और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके अंदर नेतृत्वक्षमता विकसित होगी और अच्छे निर्णय लेने में सफल होंगे। इससे बॉस और अन्य उच्च अधिकारियों की नजर में आपकी अहमियत बढ़ेगी। इससे कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। वृश्चिक राशि के वे लोग जो अभी-अभी किसी उद्योग में अपना करियर शुरू करने के प्रयास में हैं, उन्हें अवसर मिल सकते हैं। सूर्य गोचर के दौरान वृश्चिक राशि के लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहेंगे। इस पर विशेष ध्यान देने में समय बिताएंगे, जिसकी वजह से सेहत अच्छी बनी रहेगी।

धनु राशि
आपकी राशि धनु है तो सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश आपके लिए भी फायदेमंद होगा। इस सूर्य गोचर के कारण आपको विदेश में या अपने जन्मस्थान से कहीं दूर रोजगार और लाभ के मौके मिल सकते हैं। इसके अलावा एमएनसी, अस्पतालों और आश्रमों में काम करने वाले लोगों के लिए भी यह समय शुभफलदायक है। वहीं जिन लोगों का झुकाव आध्यात्मिक गतिविधियों की तरफ अधिक है और वे किसी गुरु की तलाश में हैं उन्हें विदेश से गुरु या मेंटर मिल सकता है। धनु राशि के ऐसे छात्र जो किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अच्छे परिणाम मिलेगा। यह समय ऐसे लोगों के लिए बेहद शुभ है।