
vastu upay
Vastu Upay: भारत में ज्योतिष और वास्तु शास्त्र का असर आम लोगों तक है। कई काम हम सदियों से परंपरा अनुसार कर रहे हैं, जिसके बड़े फायदे हैं। लेकिन कई बार उसकी वजह नहीं पता होती। ऐसा ही आपने घरों में देखा होगा कि सोते समय लोग सिरहाने पानी से भरा लोटा (Lote ka vastu Upay) रख लेते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इसके बड़े फायदे हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि सोते समय सिरहाने कुछ वस्तु रखा जाय तो इससे शारीरिक, मानसिक राहत मिलती है। वहीं सौभाग्य जागृत होता है और धन समृद्धि में वृद्धि होती है। इन्हीं में से एक है, सोते समय सिरहाने लोटे में पानी भरकर रखना(Lote ka vastu Upay ) , इसके ये फायदे हैं।
सिरहाने पानी रखने का फायदाः वास्तु शास्त्र के अनुसार रात में सोते समय सिरहाने लोटे में पानी भरकर रखें, सुबह उसे किसी पेड़ पौधे में डाल दें। मान्यता है कि इससे बुरे स्वप्न नहीं आते और अच्छी नींद आती है, जिससे सेहत को लाभ पहुंचता है।
चंद्र दोष का उपायः मान्यता है कि सोते समय सिरहाने लोटे में पानी भरकर रखने से चंद्र दोष दूर होता है। इससे घबराहट और बेचैनी भी दूर होती है।
नकारात्मक ऊर्जा से मुक्तिः ऐसा कहा जाता है कि सोते समय पानी से भरा लोटा सिरहाने रखने से 43 दिन के भीतर आपको नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिल जाएगी और आपकी सेहत अच्छी होने लगेगी।
लोगों का कहना है कि यदि आप रात में पीने के लिए पानी का लोटा रख रहे हैं तो इसे आप सिर से थोड़ा दूर रखें।
शुभ के लिए इस उपाय का भी रखना चाहिए ध्यान
नल से पानी टपकनाः नल से पानी टपकना अशुभ माना जाता है। किचन, रसोई घर, दीवार या अन्य जगह नल से पानी टपकता रहता है तो यह नकारात्मकता को जन्म देता है। इसके अलावा इससे आर्थिक नुकसान भी होता है। मान्यता है कि इससे सेहत संबंधी समस्याएं भी पैदा होती हैं। इसलिए घर में कहीं नल या दीवार से पानी टपक रहा है तो इसे तत्काल दुरुस्त करा लेना चाहिए।
Updated on:
29 Jan 2023 02:11 pm
Published on:
29 Jan 2023 02:09 pm

बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
