5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आपकी राशि के अनुसार किस रंग का वाहन आपके लिए है शुभ, ऐसे पहचानें

- जानें अपनी राशि अनुसार वाहन का शुभ रंग

5 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Jul 10, 2023

,

,

जब भी लोग कोई वाहन लेने जाते हैं तो उसके रंग को खास अहमियत देते हैं। कारण लोगों की सबसे पहले दृष्टि उसी पर पडती है। वहीं क्या आप जानते हैं कि ये रंग भी आपको काफी ज्यादा प्रभावित करते हैं। यहां तक की ये आपके जीवन की दशा व दिशा बदलने तक में सक्षम होते हैं। कुल मिलाकर कहें तो एक अच्छे वाहन को लेते समय हम कई तरह की चीजों पर विशेष ध्यान देते हैं। और यहां आपको ये भी बता दें कि शुभ मुहूर्त की तरह ही वाहन का भी शुभ रंग होता है, जो ज्योतिष की नजर में काफी खास माना गया है। दरअसल चाहे आपकी बाइक हो, कार हो, या स्कूटर हो, आपकी राशि के आधार पर कुछ खास रंग आपको लाभ प्रदान करते हैं तो वहीं कुछ रंग आपको सामान्य तो कुछ विशेष हानि तक पहुंचाते हैं। ऐसे में ज्योतिष के जानकारों का मानना है कि हमेशा वाहन लेते समय अपने शुभ रंग पर ही ध्यान देना चाहिए, अन्यथा ये काफी बुरी स्थिति का भी निर्माण कर सकते हैं।

यहां ये भी जानकारी दे दें कि कई लोग इन बातों को जानते हैं, और विश्वास के चलते किसी योग्य ज्योतिष से इस संबंध में सलाह भी लेते हैं, लेकिन आज के दौर में वाहन खरीदने के दौरान कौन ज्योतिष के पास जाए यहीं सोच कर लोग इस ओर ध्यान नहीं देते, तो चलिए आज से आप इसे लेकर अपनी परेशानी को न बढाएं, कारण आप यहीं अपने शुभ रंग को आसानी से पहचान लें। तो चलिए जानते हैं कि राशि के अनुसार हमारे लिए कौन सा रंग वाहनों के मामले में शुभ है...

सबसे पहले ज्योतिष को ऐसे समझें
ज्योतिष के जानकारों के अनुसार किसी जातक की कुंडली के आधार पर उसके जीवन से जुड़े कई बातोंं की भविष्यवाणी की जा सकती हैं। इसी तरह आने वाले समय का शुभ मुहूर्त, वाहन खरीदने के लिए शुभ रंग, उसका लकी नंबर प्लेट आदि की भी जानकारी प्राप्त हो सकती है। ज्योतिष के मुताबिक वाहनों से जुडी स्थिति आमतौर पर शनि व शुक्र पर आश्रित होती है। वहीं इस पूरे कार्य में शुक्र एक विशिष्ठ भूमिका में होता है।

इसका कारण यह है कि कुंडली में शुक्र भौतिक सुख, धन और विलासिता का कारक होता है। वहीं शनि भी इसमें विशेष भूमिका में होता है। कारण ये है कि अगर कोई जातक वाहन खरीदना चाहता है, तो उसकी कुंडली में शनि अनुकूल स्थिति में होना चाहिए।

इतना ही नहींं वाहन के लिए ज्योतिष में राहु और मंगल को भी देखना आवश्यक होता है। कारण ये है कि जातक की कुंडली में राहु और मंगल एक साथ दुर्घटना का संकेत प्रदान करते हैं। जबकि सुख भाव होने के चलते कुंडली का चौथा भाव भी वाहन खरीदी के समय अपना असर मायने रखता है।

तो चलिए अब जानते हैं कि आपकी चंद्र राशि के आधार पर कौन सा रंग वाहन में आपके लिए शुभ रहेगा...

1. मेष राशि
मेष राशि के लोग के लिए नीला रंग का वाहन काफी शुभ माना जाता है। इसके साथ ही मेष राशि के जातक के लिए लाल, केसरिया और पीले रंग के वाहन भी शुभता प्रदन करते हैं। याद रखें कि आपको अपने वाहन में हनुमान जी की मूर्ति भी रखनी चाहिए।

2. वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए सफेद रंग का वाहन शुभ होता है। वहीं इसके अलावा ये हरे रंग के वाहन ले सकते हैं। परंतु ये ध्यान अवश्य रखें कि काले रंग का कोई वाहन न लें, कारण ये इनके लिए शुभ नहीं होता है। आपको अपने वाहन में भगवान शिव की मूर्ति या चित्र भी रखना चाहिए।

3. मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए हरा या क्रीम रंग का वाहन रंग होता है। इसके अलावा आप ग्रे और रेड शेड्स में भी वाहन खरीद सकते हैं। ध्यान रहे अपने पुराने वाहन को बेचने से पहले पूरी तरह से विचार विमर्श कर लें। आपको अपने वाहन में गणेश जी की मूर्ति या चित्र भी रखना चाहिए।

4. कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए लाल और सफेद रंग का वाहन शुभ होता है। इसके अलावा ये पीले रंग का वाहन भी ले सकते हैं। आपको अपने वाहन में हनुमान की मूर्ति भी रखनी चाहिए।

5. सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए स्लीटी और ग्रे शेड रंग का वाहन शुभ होता है। इसके अलावा आप लाल, केसरिया, पीला और सफेद रंग के वाहन भी ले सकते हैं। आपको अपने वाहन में गायत्री स्तोत्र को रखना चाहिए।

6. कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए नीला और सफेद रंग का वाहन शुभ होता है। इसके अतिरिक्त आप हरे और भूरे रंग का वाहन भी ले सकते हैं। ध्यान रहे कि लाल रंग के रंग के वाहन से दूर रहें। आपको अपने वाहन में कृष्ण की मूर्ति या चित्र को भी रखना चाहिए।

7. तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए नीले और काले रंग का वाहन शुभ होता है। इसके साथ ही आप सफेद और हरे रंग का वाहन भी चुन सकते हैं। आपको अपने वाहन में स्वास्तिक्र को भी रखना चाहिए।

8. वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सफेद रंग का वाहन शुभ होता है। वहीं आप पीले, केसर और लाल रंग के वाहन भी ले सकते हैं। आपको मुख्य रूप से हरे और काले रंग से बचना होगा। आपको अपने वाहन में शिव की मूर्ति या छवि को भी रखना चाहिए।

9. धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए लाल और चांदी रंग के वाहन शुभ होते हैं। इसके अलावा ये लाल, पीला, कांस्य और केसरिया रंग का भी वाहन ले सकते हैं। लेकिन इन्हें नीले या काले रंग से बचना चाहिए। आपको अपने वाहन में हनुमान जी की तस्वीर को भी रखना चाहिए।

10. मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए सफेद रंग के वाहन शुभ होते हैं। इसके अलावा आप स्लीटी और ग्रे शेड में भी वाहन ले सकते हैं। इसके अलावा हरा और पीला रंग भी आपके लिए शुभ ही है। आपको नीले और लाल रंगों के वाहनों से बचना है। आपको अपने वाहन में भगवान कृष्ण की छवि को भी रखना चाहिए।

11. कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए ग्रे, सफेद और नीले रंग के वाहन शुभ होते हैं। इसके अलावा आप हरे और पीले रंग में भी वाहन ले सकते हैं। आपको अपने वाहन में हनुमान जी की छवि को भी रखना चाहिए।

12. मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए सफेद, सुनहरे और पीले रंग के वाहन शुभ होते हैं। आपको अपने वाहन में हनुमान जी की मूर्ति को भी रखना चाहिए।