
Good Luck Signs: शरीर के बाएं हिस्से में तिलअक्सर हर व्यक्ति के शरीर के अलग-अलग हिस्सों में तिल पाए जाते हैं। कुछ तिल व्यक्ति के जन्म समय के होते हैं तो कुछ तिल शरीर पर बाद में भी बनते हैं। समुद्र शास्त्र के अनुसार यदि किसी महिला के शरीर के दाएं हिस्से की तुलना में बाएं हिस्से में अधिक तिल होते हैं तो माना जाता है कि ऐसी लड़कियां परिवार के लिए भाग्यशाली होती हैं।

Good Luck Signs: तलवे का यह निशानसमुद्र शास्त्र के अनुसार जिन लड़कियों के तलवे में शंख, कमल या चक्र जैसा चिन्ह होता है, वे खुद अपने और साथ ही परिवार के लिए बहुत भाग्यशाली होती हैं। ये अपने जीवन में ऊंचे पद पर पहुंचती हैं।

Good Luck Signs: चौड़ा अंगूठासमुद्र शास्त्र के अनुसार जिन लड़कियों के पैर का अंगूठा चौड़ा, गोलाई और लालिमा लिए हुए होता है, उनका पूरा परिवार सुखपूर्वक जीवन व्यतीत करता है।

Good Luck Signs: चौड़ा माथासमुद्र शास्त्र के अनुसार जिन लड़कियों का माथा चौड़ा होता है वे बेहद भाग्यशाली होती हैं। यदि आपके घर की किसी लड़की का माथा तीन अंगुल से अधिक चौड़ा और चंद्रमा के आकार का हो तो ऐसी लड़की सौभाग्यशाली होती है और वह जहां रहेगी वहीं सुख में वृद्धि होगी।

Good Luck Signs: आगे से उठा हुआ माथाजिन लड़कियों का माथा आगे से उठा हुआ होता हैं उनके विषय में माना जाता है कि ये भाग्यशाली, तीक्ष्ण बुद्धि और विदुषी होती हैं। ये अपने परिवार को आगे बढ़ाने और उनके स्तर को ऊंचा उठाने का प्रयास करती हैं।

Good Luck Signs: लंबी अंगुलियों वाली लड़कियांसमुद्र शास्त्र के अनुसार जिन लड़कियों की अंगुलियां लंबी और सुंदर होती हैं, वे अपने पति के लिए बहुत भाग्यशाली होती हैं। इनकी जिससे भी शादी होती हैं, उसे नौकरी और व्यवसाय में खूब तरक्की प्राप्त होती है।