Mangal gochar, Mars formed inauspicious daridra yog, alert for these people: मंगल ग्रह ने बुधवार दोपहर अपनी नीच तत्व राशि कर्क में प्रवेश कर लिया है। मंगल के कर्क राशि में जाने से कुछ राशियां ऐसी हैं, जिनकी ग्रह स्थितियों के कारण दरिद्र योग का निर्माण हो गया है। भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा के मुताबिक जन्म कुंडली में शनि, मंगल और राहु जैसे पापी ग्रह जब किसी राशि से दूसरे, छठे, आठवें या 12वें भाव में बैठ जाते हैं, तो दरिद्र योग बनाते हैं। दरिद्र योग के कारण व्यक्ति की आर्थिक उन्नति और समृद्धि में बाधाएं आने लगती हैं। ऐसे में व्यक्ति की जमा पूंजी भी किसी न किसी कारण खर्च होने लगती है। कभी कबार तो ऐसी परिस्थितियां तक आ जाती हैं कि लोगों को कर्ज लेकर अपना गुजारा करना पड़ता है। ऐसे में मंगल के कर्क राशि में गोचर के कारण बने दरिद्र योग से तीन राशि के लोग 52 दिन तक आर्थिक स्थिति से जुड़ी परेशानियों का सामना कर सकते हैं। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें दरिद्र योग किन राशियों को करेगा परेशान, जानें इसके अशुभ योग से बचने के उपाय भी...
मंगल का कर्क राशि में गोचर- मिथुन राशि
दरिद्र योग के कारण मिथुन राशि के लोगों को आज से अगले 52 दिन तक आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान आप खुद को कई कार्यों में फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। खर्च लगातार बढ़ेंगे, लेकिन आमदनी कम ही रहने वाली है। ऐसे में यदि आप संभलकर न चले तो कर्ज लेने की जरूरत पड़ सकती है। 52 दिनों की इस अवधि में आपको किसी भी बिजनेस या अन्य कार्यों में किसी भी तरह का निवेश नहीं करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको भारी नुकसान हो सकता है। इस समय आपको अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखना चाहिए। इस दौरान आपके शत्रु खुलकर आपके सामने आएंगे।
जरूर कर लें ये उपाय- शमी के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। पेड़ की परिक्रमा भी करें।
मंगल का कर्क राशि में गोचर- मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए भी दरिद्र योग मुश्किलों का कारण बनेगा। मकर राशि के लोगों को आज से अलग 52 दिनों तक पूरी तरह से सतर्क रहने की जरूरत है। इस अवधि में कोई आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है। इसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। दरिद्र योग आपके वैवाहिक जीवन को भी प्रभावित करेगा। आपके और जीवनसाथी के बीच मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। इसलिए आप घर में शांति बनाए रखें। वरना खुद से नियंत्रण खो सकते हैं। यदि ऐसा हुआ तो रिश्ते में दरार आने के योग भी बन रहे हैं।
जरूर करें ये उपाय- अगले 52 दिन तक हर रविवार और गुरुवार को गरीबों को कुछ न कुछ दान करें। चाहें तो वस्त्र दान कर सकते हैं।

Updated on:
11 May 2023 01:04 pm
Published on:
11 May 2023 10:58 am

बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग