2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शनि की राशि में आएंगे मंगल, 15 मार्च से तीन राशियों की चमकेगी किस्मत

Mangal Rashi Parivartan: ग्रहों के सेनापति मंगल इस महीने में शनि की राशि कुंभ में राशि परिवर्तन करेंगे। मंगल गोचर तीन राशि के लोगों की किस्मत चमका सकता है (mangal gochar effect)।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Feb 27, 2024

mangal_rashi_parivartan_kumbh.jpg

मंगल इन तीन राशियों का चमकाएंगे भाग्य

Mangal Rashi Parivartan Kumbh: ग्रहों के सेनापति मंगल मार्च में शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। 15 मार्च 2024 को शाम 06:22 बजे मंगल का गोचर होगा। इसके बाद मंगल यहां 22 अप्रैल तक रहेंगे। इस बीच जानते हैं कि यह मंगल राशि परिवर्तन (mars transit) तीन राशियों के लोगों की किस्मत चमका सकते हैं।


मंगल राशि परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए लाभदायक है। इस दौरान मेष राशि वालों को अकास्मिक धन लाभ हो सकता है। इस समय आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। रणनीति बनाकर काम करने से करियर में सफलता मिलेगी। इस समय दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। इस समय आपको जॉब का नया अवसर मिल सकता है।


मंगल गोचर सिंह राशि वालों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। मंगल राशि परिवर्तन के कारण सिंह राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी। इस समय कई अवसर आएंगे। सिंह राशि वालों को मौके का फायदा उठाना चाहिए। साथ ही इस समय आप जितना मेहनत करेंगे, उतना सफलता मिलेगी। इस समय परिवार मित्रों का सहयोग मिलेगा। इस समय यात्रा हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः Budh Gochar: बुध मीन राशि में करेंगे प्रवेश, 5 राशियों के लोगों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा करियर में ग्रोथ


कुंभ राशि में ही मंगल राशि परिवर्तन होगा। इससे सबसे ज्यादा असर इसी राशि के लोगों पर होगा। यह समय मंगल का राशि परिवर्तन कुंभ राशि वालों के लिए शुभ होगा। इस समय आपके जीवन में सकारात्मकता रहेगी। इस समय हर काम में आपको सफलता मिलेगी। इस समय आपके काम की तारीफ होगी, उच्च अधिकारी खुश रहेंगे। इस समय आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

Story Loader