12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Budh Gochar: बुध मीन राशि में करेंगे प्रवेश, 5 राशियों के लोगों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा करियर में ग्रोथ

Budh Gochar In Meen Rashi 2024: एक और ग्रह बुध का राशि परिवर्तन जल्द ही होने वाला है। वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का राजकुमार और बुद्धि, तर्क के कारक कहे जाने वाले बुध बृहस्पतिवार 7 मार्च 2024 को सुबह 09.40 बजे मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस बुध राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं कि बुध गोचर मार्च 2024 किन राशियों के लोगों के लिए लाभदायक रहेगा...

3 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Feb 27, 2024

meen_rashi_me_budh_rashi_parivartan.jpg

बुध का मीन राशि में गोचर पांच राशि के लोगों की किस्मत चमकाएगा


आपकी राशि वृषभ है तो मीन राशि में बुध का गोचर आपकी रूचि अच्छे काम की ओर बढ़ाएगी। बुध का मीन राशि में प्रवेश के प्रभाव से कुछ लोगों के लिए बच्चे के जन्म की संभावना भी बढ़ेगी। वृषभ राशि के जो लोग अस्वस्थ हैं उनके सेहत में सुधार आएगा। वृषभ राशि के कुछ लोगों को समाज में सम्मान मिलेगा। इस समय आप अपने करीबियों के साथ समय बिता सकते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि आप क्रिएटिव आइडिया पर चर्चा कर सकते हैं। इस समय वृषभ राशि वालों को आय के नए अवसर भी मिलेंगे। इस समय वृषभ राशि वालों को हर शनिवार जरूरतमंद लोगों को भोजन कराना चाहिए।


मीन राशि में बुध का गोचर मिथुन राशि वालों को करियर के क्षेत्र से खुशखबरी दिला सकता है। इस समय मिथुन राशि वालों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल सकता है। बुध गोचर से मिथुन राशि वालों को सम्मान मिलेगा। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ संतोषप्रद रहेगा, मानसिक शांति मिलेगी। आप कुछ अच्छा लाभ भी कमा सकते हैं। हालांकि इस समय आत्मविश्वास की कमी और शारीरिक कमजोरी का अनुभव कर सकते हैं। मिथुन राशि वालों को हर सुबह सूर्य को अर्घ्य देकर ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः 12 साल बाद शुक्र की राशि में गुरु करेंगे एंट्री, इन तीन राशियों का चमक उठेगा भाग्य


ग्रहों के राजकुमार बुध 7 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। यह बुध का गोचर सिंह राशि वालों के लिए शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। धन में वृद्धि हो सकती है, जिससे व्यापार में लाभ हो सकता है। पुराने शत्रुओं पर विजय मिलेगी। समाज में सम्मान मिलेगा। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। हालांकि इस समय आपको शेयर बाजार में निवेश करने और दूसरों को पैसा उधार देने से बचना होगा। सिंह राशि वालों को शाम के समय काले कुत्तों को दूध-रोटी खिलाना चाहिए।


7 मार्च को हो रहा बुध राशि परिवर्तन धनु राशि वालों को शुभ फल देगा। इस समय आपकी मां आपका पूरा समर्थन करेगी और आपकी खुशी की वजह भी बनेगी। इस दौरान प्रभावशाली लोगों से आपका जुड़ाव हो सकता है, जो चुनौतीपूर्ण लक्ष्यों को पाने में सहायता कर सकते हैं। इसके अलावा धनु राशि वालों के घरेलू जीवन में खुशी और संतोष आने की भी संभावना है। सोमवार के दिन माता को कुछ उपहार दें।

ये भी पढ़ेंः Mulank 9 Personality: इन बर्थ डेट वाले लोगों को लग्जरी चीजों का होता है शौक, इनके पास होता है खूब पैसा

ये भी पढ़ेंः Venus Transit Aquarius: इन दो राशियों पर भारी पड़ेगा शुक्र गोचर, जानिए किस पर मडरा रहा संकट


बुध राशि परिवर्तन का कुंभ राशि वालों पर बड़ा असर पड़ेगा। बुध गोचर कुंभ राशि वालों के लिए लाभदायक है। इस समय कुंभ राशि वालों की बातचीत, भाषण में सुधार आएगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी, करीबी रिश्तेदार या सहयोगी से वित्तीय लाभ मिल सकता है। इसके अलावा यह अवधि शिक्षा संबंधी मामलों के लिए भी अच्छी रहने वाली है। करियर में आगे बढ़ने के कई शानदार अवसर मिलेंगे। शुक्रवार के दिन गायों को रोटी और गुड़ खिलाएं।

(नोट-इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं, www.patrika.com इसका दावा नहीं करता। इसको अपनाने से पहले और विस्तृत जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)