4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Venus Transit Aquarius: इन दो राशियों पर भारी पड़ेगा शुक्र गोचर, जानिए किस पर मडरा रहा संकट

Venus Transit Aquarius 7 march 2024: शुक्र का राशि परिवर्तन 7 मार्च को हो गया। शुक्र गोचर से कई राशि के लोगों को फायदा होगा तो कुछ को नुकसान। आइये जानते हैं किन राशियों पर शुक्र राशि परिवर्तन किस पर भारी पड़ेगा और किस पर संकट मंडरा रहा है। साथ ही गोचर के उपया (Shukra gochar effect remedy) जिससे आप राहत पा सकते हैं ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 7 Mar 2024, 12:37 PM IST

venus_transit_aquarius_2024_health_horoscope.jpg

शुक्र गोचर का इन राशि के लोगों को नुकसान होने वाला है।


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रेम और सौंदर्य के ग्रह शुक्र 7 मार्च 2024 को सुबह 10.46 बजे कुंभ राशि में गोचर कर लिया। इस शुक्र राशि परिवर्तन का कर्क और कन्या राशि के लोगों को अशुभ फल मिलेगा। आइये जानते हैं शुक्र गोचर से इन दो राशियों को क्या नुकसान होंगे...


शुक्र राशि परिवर्तन के कारण कर्क राशि वालों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। इस समय कर्क राशि वालों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। ज्योतिषियों के अनुसार कर्क राशि वालों को एलर्जी या संक्रमण से पीड़ित हो सकते हैं। इस समय कर्क राशि वालों को माता के स्वास्थ्य के प्रति अतिरिक्त सावधान रहना होगा। इससे ससुराल वालों से झगड़े हो सकते हैं। इस समय खर्च बढ़ सकता है, जिससे बचत नहीं होगी। इस समय धन कमाना भी मुश्किल होगा। आशंका है कि आप अपने घर की सुख-सुविधाओं का आनंद लेने में असमर्थ हो जाएं।


कन्या राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर अच्छा नहीं है। इसके परिणामस्वरूप आपको स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इस समय कन्या राशि वालों को भाग्य का साथ नहीं मिलेगाष इससे कन्या राशि वालों को सावधान रहना होगा। इस समय कन्या राशि वालों के काम पूरे होने में देरी हो सकती है। इस समय तैलीय, अधिक मीठे भोजन और शराब का अत्यधिक सेवन नुकसानदायक होगा। इससे आपको मधुमेह, किडनी या लीवर संबंधी कोई समस्या हो सकती है। इस समय आपको अपने पिता के स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी। साथ ही इस समय बहुत सारा पैसा भी खर्च हो सकता है।

ये भी पढ़ेंः Mercury Transit: प्रमोशन-इंक्रीमेंट के महीने में बुध का राशि परिवर्तन, जानें किसकी मेहनत को इनाम मिलेगा, किसे इंतजार

1. आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए शुक्रवार को पर्स में चांदी का सिक्का रखें।
2. माता लक्ष्मी की पूजा करें और 5 लाल फूल या कमल का फूल चढ़ाएं।


3. ज्योतिषी की सलाह से अच्छी गुणवत्ता वाली ओपल या हीरे की अंगूठी दाहिने हाथ की मध्यमा अंगुली में पहनें।
4. बेडरूम में गुलाब क्वार्ट्ज क्रिस्टल रखें।
5. स्वच्छता पर ध्यान दें और नियमित रूप से इत्र का प्रयोग करें।