
बुध राशि परिवर्तन से जानें किन राशियों के लोगों को करियर में लाभ होगा।
पंचांग के अनुसार ग्रहों के राजकुमार बुध का राशि परिवर्तन 7 मार्च को सुबह 09.40 बजे होगा। इसके बाद बुध 26 मार्च सुबह 03:09 बजे तक इसी राशि में रहेंगे। इसके बाद बुध का गोचर मेष राशि में होगा। बहरहाल प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय से आइये जानते हैं बुध राशि परिवर्तन से अगले 19 दिन सभी राशियों के लिए कैसे रहेंगे। इस समय करियर और व्यापार कैसा मोड़ लेगा।
आचार्य वार्ष्णेय के अनुसार बुध गोचर मेष राशि वालों पर नकारात्मक असर डाल सकता है। इस समय नौकरी और बिजनेस में संभलकर रहना होगा। क्योंकि आप के काम में नई चुनौतियां आ सकती हैं। इस समय आपका खर्च भी बढ़ेगा, जो आपको परेशान करेगा। इस समय सेहत का ध्यान रखें, वर्ना बीमार पड़ सकते हैं।
बुध का राशि परिवर्तन वृषभ राशि वालों के लिए शुभ है। धन और आमदनी बढ़ेगी, बिजनेस करने वालों को मुनाफा होगा। मीन राशि में बुध के रहते-रहते आप निवेश करते हैं तो इसमें आपको बड़ा लाभ होगा। इस समय अटके हुए काम पूरे होंगे।
मिथुन राशि वालों पर बुध गोचर का मिलाजुला असर होगा। वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा वर्ना परेशानी बढ़ेगी। कोई रोग हो सकता है। बुधवार का व्रत रखकर बुध के बीज मंत्र का जाप करें, राहत मिलेगी।
बुध का राशि परिवर्तन कर्क राशिवालों के जीवन पर भी खराब असर डालेगा। बेवजह की यात्रा में समय बर्बाद हो सकता है। इस समय आप धन निवेश से बचें, फिजूलखर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है, वर्ना कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। कार्यस्थल पर धैर्य और संयम से काम लें, क्रोध न करें।
बुध का मीन राशि परिवर्तन के कारण सिंह राशि वालों को सड़क पर सावधानी से चलना होगा, वर्ना दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। इस समय में आप किसी को भी धन उधार न दें, वर्ना वापस मिलना मुश्किल है। परिजनों से वाद-विवाद की आशंका है। दूसरे की सलाह पर किया गया निवेश धन हानि करा सकता है।
बुध का राशि परिवर्तन मुश्किलें लेकर आने वाला है। कन्या राशि वालों को करियर में सफलता पाने के लिए बुध गोचर के कारण कड़ी मेहनत करनी होगी। बॉस को इंप्रेस करना आसान नहीं होगा। अभी इस समय नई योजना पर काम न करें तो बेहतर क्योंकि सितारे सफलता योग नहीं बना रहे हैं। इस समय कन्या राशि के व्यापारियों को भी लाभ कमाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा फिर मनोवांछित फल नहीं मिलेगा।
बुध गोचर तुला राशि वालों के लिए भी चुनौतीपूर्ण है। बुध गोचर शुभ फल में कठिनाई पैदा करेगा। 7 मार्च से आपको करियर, परिवार और सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। काम में बाधा आएगी, जिससे आपका मनोबल कमजोर होगा। आपके जो लक्ष्य बनाया है, उसे पाने में कठिनाई आएगी।
बुध का गोचर से वृश्चिक राशि वालों को थोड़ा सतर्क रहना होगा, बिजनेस या फिर स्टॉक मार्केट से जुड़े लोगों को विशेष सावधानी रखनी चाहिए, विशेष कर निवेश के मामले में क्योंकि अभी धन हानि का योग बन रहा है। मीन राशि में बुध की मौजूदगी से दांपत्य जीवन में खटास आ सकती है। आपको जीवनसाथी के साथ धैर्य और संयम से पेश आना चाहिए।
मीन राशि में बुध का राशि परिवर्तन धनु राशि वालों को धन के मामले में परेशान कर सकता है। इस दौरान बिना विवेक का निवेश आपके रुपए डुबा सकता है। हालांकि सेविंग से आपके कई काम आसान हो जाएंगे, वाणी विनम्र रखें तो काम आसान होगा। धनु राशि के लोगों की लव लाइफ में भी मुश्किल आ सकती है। माता की तबीयत बिगड़ सकती है।
बुध का गोचर मकर राशिवालों के लिए शुभ फलदायक है। इस समय बिजनेस करने वालों का नया प्लान सफल हो सकता है, जिससे आपकी इकोनॉमिक कंडीशन स्ट्रांग होगी। जॉब करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है। बुधवार के दिन हरी वस्तुओं का दान करना शुभ फलदायक रहेगा।
बुध राशि परिवर्तन से कुंभ राशि के लोगों को भी लाभ होगा। विशेषकर कुंभ राशि वालों को अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है। आपके अचल संपत्ति में वृद्धि का योग है, यानी कोई जमीन , दुकान मकान की खरीद कर सकते हैं। पुराने फंसे हुए पैसे रिटर्न हो सकते हैं। इससे मन प्रसन्न होगा और राहत की सांस लेंगे। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनका गुडलक खुशखबरी देगा।
बुध ग्रह का गोचर मीन राशि में होने जा रहा है, इस कारण किसी रोग से पीड़ित हैं तो सतर्क रहें वर्ना परेशानी बढ़ेगी। 7 मार्च से अगले 19 दिन तक बातचीत में सतर्क रहें, वाद विवाद में न पड़ें। बुधवार के दिन आप गणेश जी की पूजा करें, राहत मिलेगी।
Updated on:
05 Mar 2024 01:41 pm
Published on:
05 Mar 2024 01:40 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
