7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vipreet Rajyog: बुध ने बनाया राजयोग, तीन राशियों को मिलेगा राजा जैसा सुख

Budh Vipreet Rajyog 2024: बुध राशि परिवर्तन कर कुंभ राशि में हैं, इससे दुर्लभ विपरीत राजयोग बना है। इसके कारण तीन राशि के लोगों के जीवन में चमत्कार हो सकता है। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां...

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Mar 05, 2024

budh_vipreet_rajyog_2024.jpg

विपरीत राजयोग किन राशियों को दिलाएगा फायदा

Budh Vipreet Rajyog 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब छठे, आठवें और बारहवें भाव का स्‍वामी अन्‍य दो भावों में से किसी एक स्‍थान में उपस्थित हो, तब विपरीत राजयोग बनता है। यह योग व्‍यक्‍ति को अपार सफलता प्रदान करता है। 20 फरवरी को कुंभ राशि में बुध राशि परिवर्तन से विपरीत राजयोग बना है। आइये जानते हैं बुध के अगले राशि परिवर्तन तक यानी 7 मार्च से पहले तक किन तीन राशियों को फायदा होने वाला है।


आपकी राशि कर्क है तो विपरीत राजयोग आपके लिए लाभकारी है। आपको अपने काम में किस्‍मत का साथ मिलेगा। अगर आपका कोई काम अटका हुआ है, तो अब वह काम भी बन सकता है। अनेक यात्राएं करने का मौका मिलेगा। ये यात्राएं छोटी और लंबी दूरी की हो सकती हैं। यदि आप शेयर मार्केट में काम करते हैं या सट्टा बाजार में पैसा लगाते हैं तो बड़ा लाभ होगा। कर्क राशि के लोगों के लिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। नौकरीपेशा लोग अपनी नौकरी के अलावा कोई पार्ट टाइम काम भी कर सकते हैं। छात्रों के लिए भी यह योग शुभफलदायक है। प्रतियोगी परीक्षा के लिए यह वक्त अच्छा है, इसमें सफलता मिलेगी।


कन्‍या राशि के छठे भाव में बुध इस समय विपरीत राजयोग का निर्माण कर रहा है। विपरीत राजयोग से व्‍यापारियों को खूब लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में तरक्‍की मिलेगी। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी तरक्‍की के योग है, इस समय पदोन्नति हो सकती है। अधिकारी प्रसन्न होंगे।


धनु राशि के लिए भी विपरीत राजयोग शुभ फल देने वाला है, इससे धनु राशि के लोगों का साहस बढ़ेगा। विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं। विदेश यात्रा से अच्छा फल मिलेगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और आपको अचानक से धन लाभ होने के भी संकेत हैं। व्‍यापारियों को लाभ होगा। जो लोग शेयर मार्केट, सट्टा बाजार या लॉटरी में पैसा लगाते हैं, उन्‍हें इस समय धन लाभ होने के आसार हैं।