16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Margashirsha Purnima 2025 Daan List: मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन करें इन चीजों का दान, धन- धान्य से भर जाएगा जीवन

Margashirsha Purnima : इस साल मार्गशीर्ष पूर्णिमा का व्रत 4 दिसंबर 2025 को रखा जाएगा। इस दिन कुछ चीजों का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर किन चीजों का दान करना अच्छा होता है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Religiondesk

image

jayanti jha

Dec 03, 2025

Margashirsha Purnima 2025 Daan

pintrest

Margashirsha Purnima 2025 Daan List : इस साल मार्गशीर्ष पूर्णिमा का व्रत 4 दिसंबर 2025 को रखा जाएगा। इस दिन कुछ चीजों का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर किन चीजों का दान करना अच्छा होता है।

Margashirsha Purnima 2025 Daan List: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को सबसे उत्तम तिथियों में से एक माना गया है। साल में पूरी 12 पूर्णिमा तिथि आती है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा साल की आखिरी पूर्णिमा तिथि होती है। इस साल मार्गशीर्ष पूर्णिमा की तिथि 4 दिसंबर 2025 गुरुवार के दिन पड़ रही है। पूर्णिमा के दिन व्रत करना बहुत ही अच्छा माना जाता है। पूर्णिमा तिथि पर माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा का विधान है। ऐसी मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण होते हैं, इसलिए इस दिन चंद्रदेव की पूजा करने से साधक को चंद्रदोष से मुक्ति मिलती है। शास्त्रों के अनुसार मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर दान करना बहुत ही फलदायी माना जाता है। इस दिन दान, पुण्य करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है।
आइए जाने इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

Margashirsha Purnima 2025 Daan List (इन चीजों का करें दान)

सफेद रंग की चीजों का दान
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन सफेद रंग की चीजों का दान करना बहुत ही शुभ होता है। सफेद रंग चंद्रमा प्रतीक होता है, इसलिए इस दिन सफेद चीज दान करने से चंद्रदोष मुक्ति मिलती है।

अन्न का दान
पूर्णिमा तिथि के दिन अन्न का दान करना बहुत अच्छा माना जाता है। इन दिन अन्न का दान करने से साधक के धन भंडार भरे रहते हैं और माता लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहती है। इस दिन आप कच्चे अन्न या पक्के अन्न दोनों का दान कर सकते हैं।

गर्म वस्त्र का दान
मार्गशीर्ष का महीना ठंड का महीना होता है, इसलिए इस महीने में गर्म वस्त्र का दान करना चाहिए। इस चीज का दान करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है और मनवांछित फल मिलता है।

कंबल का दान
पूर्णिमा के दिन कंबल दान करना चाहिए। मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर कंबल का दान करने से साधक को माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और उसकी तिजोरी हमेशा धन से भऱी रहती है।