साल 2023 का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन, आपको क्या मिलेगा और क्या खो जाएगा
भोपालPublished: Oct 30, 2023 11:48:28 am
rashi parivartan डेढ़ साल में एक बार राशि परिवर्तन करने वाले और लोगों की जिंदगी पर बहुत अधिक असर डालने वाले ग्रह राहु का 30 अक्टूबर को गोचर हो रहा है। सोमवार को राहु गुरु ग्रह की राशि मीन में प्रवेश करेगा। इससे कुछ राशियों में चल रहा गुरु चांडाल योग खत्म होगा, इससे उनको लाभ होगा। आइये जानते हैं राहु का राशि परिवर्तन किसको फायदा पहुंचाएगा किसको नुकसान..


राहु का राशि परिवर्तन 30 अक्टूबर 2023
मेष राशि
आपकी राशि मेष है तो राहु के मीन राशि में प्रवेश करने के बाद धन के मामले में किस्मत आपका साथ नहीं देगी। इस समय आपके खर्च बढ़ सकते हैं। जबकि आमदनी सामान्य ही रहेगी, जिससे आर्थिक संकट बना रहेगा। असावधानी बरतने पर धन हानि भी संभव है। संतान के साथ संबंध अच्छे बने रहें इसके लिए आपको अधिक प्रयास करना होगा। इस समय आपके लिए यात्रा योग बनेंगे, लेकिन गैर जरूरी यात्रा टालने में भलाई है। इस समय किसी भी तरीके का गैरकानूनी कार्य न करें और घर-परिवार के लोगों से सामंजस्य बनाकर रखें। साथ ही भाग्य भरोसे बैठने से अच्छा है उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयास करें। हालांकि किसी काम से पहले लोगों से विचार-विमर्श करें। अच्छी योजना बनाकर काम करने पर अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। विदेश से संबंधित मामलों में भी सकारात्मक खबर सुनने को मिल सकती है।