धर्म/ज्योतिष

आज से इन तीन राशियों पर जमकर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, चंद्रमा और मंगल बना रहे विशेष राजयोग

Moon make mahalaxmi raj yoga these people get good luck and money: चंद्रमा और मंगल की युति से विशेष राजयोग बनेगा। ज्योतिष शास्त्र में इस राजयोग को बेहद शुभ माना गया है। 24 मई को बनने जा रहे इस राजयोग का शुभ प्रभाव राशि चक्र की सभी 12 राशियों पर पड़ेगा।

2 min read
May 23, 2023

Moon make mahalaxmi raj yoga these people get good luck and money: ज्योतिषीय भाषा में हर ग्रह अपनी राशि में एक निश्चित समय में परिवर्तन करता है। ग्रहों के राशियों के इस परिवर्तन के चलते कई बार कई दुर्लभ योग, संयोग बनते हैं। इसी तरह कल यानी बुधवार 24 मई को चंद्रमा भी अपनी राशि में परिवर्तन करेंगे। इस राशि में पहले से ही मंगल ग्रह बैठे हुए हैं। ऐसे में चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश कर मंगल के साथ युति बना रहे हैं। युति का अर्थ है दो या दो से अधिक ग्रहों का एक साथ रहना। चंद्रमा और मंगल की युति से महालक्ष्मी राजयोग बनेगा। ज्योतिष शास्त्र में इस राजयोग को बेहद शुभ माना गया है। 24 मई को बनने जा रहे इस महालक्ष्मी राजयोग का शुभ प्रभाव राशि चक्र की सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस राजयोग का सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें आखिर कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां...

मेष
चंद्र और मंगल की युति से बन रहे महालक्ष्मी राजयोग का शुभ प्रभाव मेष राशि के लोगों पर नजर आएगा। इस अवधि में आपको आर्थिक लाभ भी होगा। इस अवधि में आपकी पदोन्नति के योग भी बनेंगे। साथ ही नौकरी के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

मिथुन
महालक्ष्मी राजयोग के निर्माण से मिथुन राशि के लोगों को भी लाभ मिलेगा। इस दौरान कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी और बिजनेस में भी लाभ के योग बनेंगे। इस अवधि में आप वाहन, घर या अन्य चल-अचल सम्पत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। इस दौरान आपको परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही आपको भौतिक सुख भी मिलेंगे।

तुला
तुला राशि के लोगों के लिए भी महालक्ष्मी राजयोग शुभ फलदायी रहेगा। इस अवधि में आपकी आर्थिक वृद्धि हो सकती है। खर्चों पर लगाम लगाएंगे। इस अवधि में आय के नए स्रोत भी बनेंगे। परिवार के साथ सुकून के पल बिताएंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी सफलता मिलने के योग बनेंगे।

Updated on:
24 May 2023 10:47 am
Published on:
23 May 2023 04:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर