9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन नाम वालों को मिलता है लक्ष्मीजी का आशीर्वाद, खूब कमाते हैं पैसा, नहीं होती धन की कमी

Name alphabet astrology career कुछ अक्षर ऐसे होते हैं, जिनसे शुरू होने वाले नाम के व्यक्ति पर लक्ष्मी जी कृपा होती है। इन्हें धन की कभी कमी नहीं होती और भाग्य का साथ मिलने से ये खूब धन दौलत कमाते हैं तो आइये जानते हैं कौन से नाम अक्षर लकी होते हैं ..

4 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Jan 28, 2024

luck_name.jpg

नाम से जानें कैसा होगा भाग्य

alphabet astrology अंक ज्योतिष के अनुसार किसी भी इंसान के नाम के पहले अक्षर का उसके जीवन पर गहरा असर पड़ता है। वहीं वैदिक ज्योतिष के अनुसार नाम का पहला अक्षर व्यक्ति के जन्म के समय के ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति की जानकारी देता है। जिससे व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व, करियर, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन तथा व्यक्तिगत जीवन आदि के बारे में पता लगाया जा सकता है।


भोपाल के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा का कहना है कि जिस तरह मूलांक और भाग्‍यांक व्‍यक्ति के जीवन पर प्रभाव डालते हैं, उसी प्रकार नाम भी व्यक्ति पर असर डालते है। शर्मा के अनुसार जिस राशि में चंद्रमा जन्‍म के समय उपस्थित होता है उस व्‍यक्‍ति का उसी राशि के अनुसार नाम का पहला अक्षर निर्धारित होता है। नाम का पहला अक्षर ही व्यक्ति के स्‍वभाव और भाग्‍य से संबंधित बातों को उजागर करता है। जानिए आपके नाम का आपके व्यक्तित्व पर क्या प्रभाव पड़ता है.....

B नाम वाले
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार B नाम राशि वाले लोग आमतौर पर सीधे, सरल और मिलनसार होते हैं। कई बार लोग इनके सीधेपन का नाजायज फायदा भी उठा लेते हैं। सहयोग करने के मामले में B नाम वाले लोगों पर भरोसा कर सकते हैं। वहीं करियर में इस नाम राशि वाले लोग बहुत साहसी होते हैं इसीलिए ये अक्सर सेना, पुलिस जैसी जोखिम भरी नौकरियों में पाए जाते हैं। ये लोग ईमानदार और अपने काम के प्रति समर्पित रहते हैं, जिसकी वजह से ये लोग जो भी काम शुरू करते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। B नाम राशि वाले लोग अच्छा पैसा कमाते हैं और इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है।


C नाम वाले
जिन लोगों का नाम C से शुरू होता है, वे लोग आमतौर पर सामाजिक होते हैं। साथ ही दोस्तों की महफिल में काफी लोकप्रिय होते हैं। साफ-सीधी बात करना इन्हें पसंद होता है लेकिन ये किसी को आहत नहीं करते हैं। ये लोग खुद की बहुत केयर करते हैं यानी व्यवस्थित तरीके से रहते हैं। इससे इनका व्यक्तित्व बहुत आकर्षक होता है। साथ ही करियर के लिए ईमानदारी से काम करते हैं। कहा जाता है कि C नाम की राशि वाले लोगों पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, खासकर करियर के मामले में। नौकरी हो या फिर खद का व्यवसाय, ये लोग अपनी मेहनत और लगन से सफलता की सभी ऊंचाइयों को छूते हैं। ये लोग मेहनती होते हैं, इसीलिए अपने मन के कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा कर लेते हैं। ये लोग किस्मत के धनी होते हैं। इनका हर काम और इनकी हर ख्वाहिश पूरी होती है।

D नाम वाले
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार D नाम राशि वाले लोगों पर मां सरस्वती और मां लक्ष्मी दोनों की कृपा रहती है, जिसके कारण ये दिमाग के तेज और दिल के साफ होते हैं। ये लोग बहुत मनमौजी होते हैं और अपने मन की ही सुनते हैं। व्यर्थ की बातों पर ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन किसी काम में इनका मन लग जाय तो पूरा कर ही दम लेते हैं। करियर की बात करें तो D नाम वाले लोग कई विकल्प होने पर अक्सर गलत विकल्प चुन लेते हैं, जिसके लिए इन्हें पछताना पड़ता है। हालांकि ये हर काम मेहनत और लगन से करते हैं लेकिन सफलता इन्हें देर से मिलती है।

J नाम वाले
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार J नाम वाले अक्सर कर्मठ और जुझारू होते हैं। एक बार इन्होंने जिस काम की शुरुआत कर दी, इसे पूरा कर ही दम लेते हैं। J नाम वाले लोग पढ़ाई-लिखाई और अध्ययन कार्यों में थोड़ा पीछे रहते हैं। लेकिन अपनी जिम्मेदारियों को भलीभांति समझते हैं। समाज में इनकी एक अलग छवि होती है।इनकी जीवनशैली आरामदायक और मौज-मस्ती भरी रहती है। ये अपने जीवन में खूब प्रगति करते हैं। कार्यस्थल पर सजगता के साथ काम करते हैं। सफलता प्राप्त करने के लिए इन्हें बहुत ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। सामान्यतः इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। इनका कोई भी काम पैसों की वजह से प्रभावित नहीं होता है।

O नाम वाले
O नाम वाले लोग समाज में बहुत लोकप्रिय और प्रतिष्ठित होते हैं। समाज के लोग इन्हें प्यार और सम्मान देते हैं। इसका कारण यह है कि ये लोग समाज सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। आर्थिक रूप से ये लोग सम्पन्न होते हैं यानी कि इनके पास दौलत, शोहरत की कमी नहीं होती है। ये अपने पेशेवर जीवन और व्यक्तिगत जीवन को अलग रखते हैं और दोनों को अलग-अलग ही डील करते हैं। यही वजह है कि ये अपने करियर में तरक्की करते हैं तथा इन्हें अपने परिवार का पूरा सहयोग मिलता है। करियर की बात करें तो अपने फुर्तीले और कामकाजी रवैये के कारण ये लोग अधिकतर उच्च पद पर होते हैं।