धर्म/ज्योतिष

शुक्र के गोचर और शनि की दृष्टि से बना नवपंचम राज योग, अगले 35 दिन इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, होगा धन लाभ

Navpancham raj yoga formed due to venus transit and saturn vision: सूर्य गोचर की इस अवधि में इन राशियों को भाग्य का साथ मलेगा। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें आखिर किन राशियों को लाभ देगा शुक्र-शनि का यह नव पंचम राज योग...

3 min read
Jun 01, 2023

Navpancham raj yoga formed due to venus transit and saturn vision: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि बदलने से कई बार बेहद शुभ योग-संयोगों का निर्माण होता है। ये योग राज योग भी बनाते हैं। जिनकी कुंडली में ये राज योग बनते हैं, उनका जीवन सुख-सुविधाओं में बीतता है। हाल ही में शुक्र ने मिथुन राशि छोड़कर कर्क राशि में गोचर किया है। वहीं इस पर शनि की दृष्टि पड़ रही है। ऐसे में नव पंचम राज योग भी बन रहा है। यह राज योग राशि चक्र की 4 राशियों के जीवन को खुशियों से भर देगा। इस राज योग से न केवल इनका सोया भाग्य जागेगा, बल्कि इन्हें धन लाभ भी होगा। सूर्य गोचर की इस अवधि में इन राशियों को भाग्य का साथ मलेगा। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें आखिर किन राशियों को लाभ देगा शुक्र-शनि का यह नव पंचम राज योग...

इन राशि के लोगों को अगले 35 दिन मिलेगा भाग्य का साथ

मेष
मेष राशि के लोगों के जीवन में नव पंचम राज योग बेहद शुभ रहने वाला है। इन राशियों के लोगों की कुंडली में तीसरे भाव मेंं शुक्र, तो शनि 11वें भाव में विराजे हैं। ऐसे में इनकी आय बढ़ेगी। बिजनेस करने वालों को लाभ होगा। कोई बड़ी बिजनेस डील होने के योग भी बन सकते हैं। पुराने निवेश से भी लाभ के योग बनेंगे। भाई-बहन में प्रेम बढ़ेगा।

वृष
वृष राशि के लोगों के लिए भी नव पंचम राज योग बेहद शुभ रहने वाला है। इस राशि के लोगों की कुंडली में शुक्र का गोचर कुंडली के दूसरे भाव में तो, शनि देव दशम भाव में है। यह स्थिति अचानक धन लाभ दिलाने वाली रहेगी। कार्य क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। नई शानदार नौकरी का अवसर मिलेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग हैं।

मिथुन
मिथुन राशि के लोगों के लिए नव पंचम राज योग शानदार रहेगा। अगले 35 दिन की अवधि में इन्हें भाग्य का साथ मिलेगा। विदेश यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। आपकी सारी इच्छाएं पूरी होने का समय है। आप के मान-सम्मान में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। पिता के साथ आप के रिश्ते बेहतर और मधुर होंगे।

सिंह
सिंह राशि के लोगों के लिए भी नव पंचम राज योग का यह समय बेहद शानदार रहने वाला है। अगले 35 दिन की अवधि में आपकी आय बढ़ेगी। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे। इस अवधि में आपका जीवन साथी भी तरक्की कर सकता है। जो लोग एक्सपोर्ट और इंपोर्ट से जुड़े कार्य करते हैं, उन्हें इन 37 दिनों में बड़ा मुनाफा होने के योग बन रहे हैं।

Updated on:
01 Jun 2023 12:57 pm
Published on:
01 Jun 2023 12:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर