धर्म/ज्योतिष

Navratra Shubh Yog: नवरात्र में खरीदारी के लिए ये हैं विशेष शुभ योग, होती है लक्ष्मीजी की कृपा

Navratri Shubh Yog शारदीय नवरात्र का चौथा दिन आज बुधवार को है, वैसे तो नवरात्रि अपने आप में पूजा पाठ से लेकर सभी कामकाज के लिए शुभ होता है। लेकिन नवरात्र में कुछ ऐसे शुभ योग बन रहे हैं, जो खरीदारी के लिए विशेष हैं। शुभ के लिए इन समयों में खरीदारी कल्याणकारी और घर में सुख समृद्धि लाने वाली होगी। इन योगों में किए कार्य सफल होते हैं और इन पर माता दुर्गा के साथ माता लक्ष्मी की भी कृपा होती है तो आइये जानते हैं नवरात्र से दशहरा तक के शुभ मुहूर्त..

2 min read
Oct 18, 2023
नवरात्र से दशहरा तक खरीदारी के शुभ योग

इन दिनों शारदीय नवरात्र चल रहे हैं। श्रद्धालु माता रानी की आराधना कर रहे हैं। नवरात्र पूजा अर्चना के साथ-साथ सभी प्रकार के शुभ कार्य और खरीदारी के लिए भी विशेष शुभ माने गए हैं। इस बार नवरात्र का पहला अमृत सिद्धि योग बुधवार को है, इसमें जमकर खरीदारी होगी। आने वाले दिनों में दशहरे तक कई शुभ योग रहेंगे, ऐसे में बाजारों में जमकर खरीदारी होने की उम्मीद है।


खरीदारी के लिए उत्तम
ज्योतिष मठ संस्थान के पं. विनोद गौतम का कहना है कि आने वाले दिनों कई शुभ योग आ रहे हैं, जो दशहरे तक रहेंगे। नवरात्र के दिन वैसे ही सभी शुभ कार्यों और खरीदारी के लिए शुभ माने गए हैं, ऐसे में इन योगों का आना विशेष लाभकारी रहेगा। अमृत सिद्धि योग में सभी प्रकार की खरीदारी की जा सकती है, इसमें की गई खरीदी अमृत तुल्य फलदायी होती है, इसी प्रकार अष्टमी और नवमी को सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। यह योग भी खरीदारी के लिए उत्तम माना गया है। साल में दशहरा यानि विजयादशमी का दिन वाहन खरीदी के लिए विशेष शुभ होता है।

यह योग रहेंगे विद्यमान
18 अक्टूबर- अमृत सिद्धि योग, रवि योग, आयुष्मान योग (आयुष्मान योग सुबह 8.19 बजे तक, रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग सुबह 6.18 से रात 9.01 बजे तक )
19 अक्टूबर- सौभाग्य योग (सुबह 6.54 बजे तक), शोभन योग 20 अक्टूबर 5.09 बजे तक, रवियोग रात नौ बजे से अगली सुबह 6.19 बजे तक
20 अक्टूबर- रवि योग
21 अक्टूबर- मातंग योग, सुकर्मा योग (22 अक्टूबर रात 12.37 बजे तक), धृति योग (22 अक्टूबर 9.53 बजे तक) , त्रिपुष्कर योग रात 7.54 से 9.53 बजे तक
22 अक्टूबर- सर्वार्थ सिद्धि योग (सुबह 6.20 से शाम 6.44 बजे तक), रवि योग (शाम 6.44 से 23 अक्टूबर सुबह 6.21 बजे तक)
23 अक्टूबर- सर्वार्थ सिद्धि योग (सुबह 6.21 बजे से शाम 5.14 बजे तक) रवि योग (पूरे दिन)

शुभ योगों का आना विशेष फलदायी
ब्रह्म ज्योतिष संस्थान के पं. जगदीश शर्मा का कहना है कि नवरात्र में शुभ योगों का आना विशेष फलदायी है, इसमें भूमि, भवन, वाहन, आभूषण, नवीन वस्त्र, श्रीयंत्र सहित सभी प्रकार की खरीदारी की जा सकती है। इस बार माता रानी की सवारी भी गज है, जो कि सुख समृद्धि का प्रतीक है। इसके साथ ही बुधवार को अमृत सिद्धि योग का होना अत्यंत शुभकारी होगी। बुधवार का दिन व्यापारिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहता है। इस योग में व्यापारिक क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी।

Updated on:
18 Oct 2023 01:48 pm
Published on:
18 Oct 2023 01:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर