17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर के मंदिर में कभी न रखें ये 5 चीजें, नहीं तो हो सकती है पैसों की किल्लत

कभी न करें ये गलतियां.....

1 minute read
Google source verification
vastu.png

temple

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का खास महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र में भी प्रतिदिन पूजा-पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है। हर घर में एक मंदिर जरूर होता है। घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए लोग मंदिर में भगवान की पूजा तो करते हैं लेकिन कई बार उन्हें पूजा का फल नहीं मिल पाता। वास्तु में पूजा के स्थान को लेकर महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं, जिसके अनुसार पूजा घर में कुछ चीजें नहीं रखना चाहिए।

आइए जानें क्या हैं वे गलतियां जो लोग अक्सर करते हैं…

- घर में पूजा स्थल पर कभी भी खंडित मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए।

- अगर आप कोई हवन और अनुष्‍ठान करवाते हैं तो फिर उसके बाद बचने वाली पूजा की सामग्री को वापस पूजाघर मे रख देते हैं। ऐसा करना कतई सही नहीं माना जाता।

- शिवलिंग को हमेशा कभी भी मंदिर में खाली न रखें। हमेशा रेशमी कपड़ा बिछाकर उसके ऊपर ही रखें।

- घर के मंदिर में एक ही भगवान की 2 तस्वीरें गलती से भी ना रखें। खासकर भगवान गणेश की 3 प्रतिमाएं तो बिल्कुल भी ना रखें। कहा जाता है कि इससे आपके हर शुभ कार्य में अड़चन पैदा होने लगती है।

- पूजा घर में कभी भी अपने पूर्वजों की तस्‍वीरें न लगाएं। शास्‍त्रों में इसे सही नहीं माना गया है। पूर्वजों की तस्‍वीरें मंदिर में लगाने के बजाए आप अपने घर की दक्षिणी दीवार पर लगाएं। ऐसा करने से पितर आप पर प्रसन्‍न होते हैं।