
Venus Jupiter Conjuction
Guru Shukra Gochar: ज्योतिषियों के अनुसार फरवरी की शुरुआत में शुक्र और गुरु गोचर होने वाला है। ये दोनों शुभ ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र और गुरु की युति से बेहद शुभ योग का (Niyati Palat Rajyog ) निर्माण होगा, जो बेहद शुभ है। यह दुर्लभ नियति पलट राजयोग (Niyati Palat Rajyog ) सभी राशि के जातकों के जीवन में सुख समृद्धि लाएगा।
इसमें सबसे अधिक फायदा चार राशि के जातकों को होने वाला है। जिससे इन राशियों के जीवन में शुक्र और गुरु की युति से सुख समृद्धि आएगी। देख लीजिए इसमें आपकी राशि तो नहीं है।
मिथुन राशिः इस राशि के लिए भी नियति पलट राजयोग किस्मत चमकाने वाला होगा। इस राशि के जातक की कुंडली के दसवें भाव में हंस और मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। साथ शनि की स्थिति ऐसी है कि भाग्य आपके अनुकूल है। इसी बीच शुक्र और गुरु की युति आपको नौकरी दिला सकती है। जबकि नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति और वेतन वृद्धि का लाभ हो सकता है। Guru Shukra Yuti व्यापार में भी इस राशि के जातकों को मुनाफा होगा।
कर्कः इस राशि के जातक के लिए भी नियति पलट राजयोग फायदेमंद है। इसके असर से विभिन्न क्षेत्रों से सुनहरे अवसर आएंगे। यह गोचर कुंडली के त्रिकोण भाव में युति बना रहा है, इसमें शुक्र उच्च और गुरु अपनी राशि में विराजमान हैं। इससे कर्क राशि वालों के लिए नए वाहन, नई संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। आपकी सुख समृद्धि में भी वृद्धि होगी। पिता की सेहत में सुधार होगा, लॉटरी, शेयर जैसे क्षेत्रों में लाभ होगा।
कन्याः इस राशि के जातकों की कुंडली में गुरु शुक्र की युति सातवें भाव में होगी। परिणामस्वरूप नियति पलट राजयोग बनेगा, जिसका परिणाम कन्या राशिवालों के लिए बेहद शुभ होगा। नए स्त्रोत से आय होगी, धन का प्रवाह भी बना रहेगा। भाग्य साथ रहेगा, साझेदारी के कारोबार में फायदा होगा। नए व्यापार में प्रवेश कर सकते हैं, पारिवारिक जीवन की समस्याओं का हल निकलेगा। कोई केस चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। मान सम्मान बढ़ेगा।
वृश्चिकः इस राशि के जातक के लिए नियति पलट राजयोग का निर्माण कुंडली के पांचवे भाव में होगा। इससे इस राशि के जातक को आर्थिक लाभ होगा। संतान, प्रगति, प्रेम विवाह, अचानक धन लाभ सबके लिए यह स्थिति शुभ है। आपको धन लाभ हो सकता है। प्रेम विवाह करने के इच्छुक लोग 15 फरवरी के बाद परिवार से बात करें, सफलता मिल सकती है। विवाहितों को संतान प्राप्ति का योग है, पिता की ओर से लाभ हो सकता है।
Updated on:
29 Jan 2023 07:45 pm
Published on:
29 Jan 2023 07:43 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
