12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CS अनुराग जैन की दो-टूक चेतावनी, बोले- कलेक्टर-अफसर सुधरें, वरना अंजाम ठीक नहीं…

MP News: कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस की समीक्षा में मुख्य सचिव अनुराग जैन का तेवर सख्त दिखा। अवैध खनन, अटके जनकाम और खराब परफॉर्मेंस पर कलेक्टर समेत अफसरों को जमकर फटकार लगी, वहीं बेहतर काम करने वालों की पीठ भी थपथपाई गई।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Akash Dewani

Jan 22, 2026

CS Anurag Jain Warning to Collectors Divisional Commissioners police officers (फोटो- जनसंपर्क)

MP News: सभी अफसर सचेत रहें। जिले में कोई अवैध काम न हो। जनता के काम न अटके। ऐसा हुआ तो ठीक नहीं होगा। कहीं, अवैध खनन नहीं होना चाहिए। ये चेतावनी मुख्य सचिव अनुराग जैन (CS Anurag Jain) ने संभागायुक्त-कलेक्टर, डीआइजी, पुलिस कमिश्नर और एसपी को बुधवार दी। वे कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में दिए लक्ष्यों की वर्चुअली समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने पिछड़े जिलों के कलेक्टरों के काम पर आपत्ति की। अच्छा करने वालों का हौसला बढ़ाया। बोले-कुछ लोगों के काम से सीएम नाराज हैं। लक्ष्य के हिसाब से सीएम हेल्पलाइन (CM Helpline) की शिकायतों का निपटारा नहीं हो रहा।

अवैध खनन पर सख्ती के दिए आदेश

जिलों में अवैध खनन हो रहा है। मातृ व शिशु मृत्यु दर कम करने में ठीक से काम नहीं हो रहा। जनता के काम अटका रहे हैं। कई नवजातों को भिंड से ग्वालियर रेफर किया जा रहा है। कलेक्टर से कहा, भिंड में अच्छा इलाज दें। भिंड एसपी से कहा-अवैध खनन हो रहा है। पुलिस का डर कहां है? ऐसे नहीं चलेगा। समीक्षा में पता चला, रीवा ने 44, जबलपुर 21, भोपाल ने 14, छतरपुर ने 11, ग्वालियर ने 5 मरीजों को एयर एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराई। 32 जिलों ने नहीं कराई।

इन प्रमुख कार्यों में जिलों का परफॉर्मेंस

  1. कामः एसटी-एससी केसों में पीड़ितों को मुआवजाअव्वलः जबलपुर, सीहोर, राजगढ़।सबसे पिछड़ेः विदिशा, मऊगंज व भोपाल शहरी।
  2. कामः सड़क हादसों में कमी लाने के प्रयास।सबसे आगेः बैतूल, रतलाम, आगर मालवा।सबसे पिछड़ेः गुना, डिंडौरी, मैहर, मुरैना, श्योपुर, सीधी, अनूपपुर, दमोह, इंदौर, विदिशा, टीकमगढ़।
  3. कामः नामांतरण प्रकरण निपटाराअव्वलः दतिया, हरदा, बड़वानी, बालाघाट, खंडवा।सबसे पीछः दमोह व सीधी।
  4. कामः बंटवारा प्रकरण निपटारासबसे आगेः बड़वानी, मंडला।सबसे पीछेः टीकमगढ़ व सीधी।
  5. कामः सीमांकन प्रकरणसबसे आगेः मंडला, छतरपुर व अशोकनगर।सबसे पीछेः मैहर और सीधी।
  6. कामः एक बगिया मां के नामसबसे आगेः खंडवा-सिंगरौली।सबसे पीछेः सतना व मुरैना।
  7. कामः राष्ट्रीय स्वच्छ वायु गुणवत्ता प्रोग्राम।सबसे आगेः इंदौर व देवास।सबसे पीछेः भोपाल, ग्वालियर।
  8. कामः नर्मदा परिक्रमा पथ सीवरेज योजना।सबसे आगेः अनूपपुर, नरसिंहपुर, खंडवा।सबसे पीछेः खरगोन, नर्मदापुरम।