धर्म/ज्योतिष

November Rashi Parivartan: नवंबर में सात बार बदलेगी आपकी किस्मत, इन तारीखों पर लेगी टर्न

Astrology ज्योतिष के लिहाज से नवंबर का महीना बेहद खास है। इस महीने सूर्य, बुध, शनि समेत कई बड़े ग्रह अपनी राशि या स्थिति बदलेंगे, इससे सात बार आपकी जिंदगी में बदलाव आएगा। पहला बड़ा ग्रह गोचर 3 नवंबर को होगा। इन गतिविधियों पर लोगों की गहरी नजर है।  

less than 1 minute read
Nov 02, 2023
नवंबर में सात बार ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, इसका आपके जीवन पर बड़ा असर पड़ेगा

नवंबर का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है, इस महीने में कई बड़े ग्रह अपनी चाल और राशि बदलेंगे। कुल सात बार ग्रहों की स्थितियों में बदलाव से इस महीने सात बार आपका जीवन बदलेगा। आइये जानते हैं नवंबर में कौन-कौन से ग्रह अपनी गतिविधियों में बदलाव लाएंगे और इस दिन है नवंबर का पहला ग्रह गोचर ।

इस महीने का पहला राशि परिवर्तन इस दिन
ज्योतिष शास्त्र और पंचांग के अनुसार नवंबर2023 का पहला राशि परिवर्तन 3 नवंबर को होगा। इस दिन शुक्र ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं इस महीने का दूसरा ग्रह परिवर्तन ठीक अगले दिन 4 नवंबर को होगा। इस दिन शनि कुंभ राशि में मार्गी हो जाएंगे। फिर 6 नवंबर को बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।


इस दिन तीन ग्रह होंगे एक राशि में
इसके बाद 16 नवंबर को मंगल ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 17 नवंबर को ग्रहों के राज सूर्य भी वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जबकि 27 नवंबर को बुध धनु राशि में गोचर कर जाएंगे और 30 नवंबर को शुक्र तुला राशि में गोचर कर जाएंगे।


इन प्रमुख ग्रहों के राशि परिवर्तन पर नजर
भारतीय ज्योतिष के अनुसार 6 नवंबर से 17 नवंबर के बीच का समय बेहद महत्वपूर्ण है। इस समय वृश्चिक राशि में तीन महत्वपूर्ण ग्रह मंगल, बुध, और सूर्य की युति होगी। इन सभी ग्रहों की स्थिति में बदलाव से सभी राशियों के लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने की उम्मीद है।

इस महीने का प्रमुख गोचर
शुक्र कन्या राशि में प्रवेश
शनि कुंभ राशि में मार्गी
बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश
मंगल का वृश्चिक राशि में प्रवेश
सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश
बुध का धनु राशि में परिवर्तन
शुक्र तुला राशि में परिवर्तन

Updated on:
02 Nov 2023 05:14 pm
Published on:
02 Nov 2023 05:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर