17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Numerology: प्यार में पागल होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, लुटा देती है अपना सबकुछ

Numerology: अंकशास्त्र के अनुसार कुछ मूलांक के लोग अपने पार्टनर से बेहद ही प्यार करते हैं। आज हम उन मूलांक वाली लड़कियों के बारे में बात करेंगे। जिस मूलांक की लड़कियां प्यार में पागल होती हैं । आइए जानते हैं उस मूलांक के बारे में सबकुछ ।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Religiondesk

image

jayanti jha

Dec 01, 2025

Numerology 2

istock

Numerology: अंकशास्त्र के अनुसार कुछ मूलांक के लोग अपने पार्टनर से बेहद ही प्यार करते हैं। आज हम उन मूलांक वाली लड़कियों के बारे में बात करेंगे। जिस मूलांक की लड़कियां प्यार में पागल होती हैं । आइए जानते हैं उस मूलांक के बारे में सबकुछ ।

Numerology: अंकशास्त्र में 1 से लेकर 9 मूलांक तक के बारे में विस्तार से बताया गया है। हर मूलांक के जातक की अपनी पर्सनेलटी और व्यवहार होता है। मूलांक के द्वारा किसी भी व्यक्ति के करियर और भविष्य के बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है। अंक शास्त्र के अनुसार कुछ मूलांक की लड़कियां बहुत ही प्यार करती हैं। जिन लोगों का जन्म किसी भी मास की 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता है। उन लोगों का मूलांक 2 होता है। 2 मूलांक की लड़कियां अपनी पार्टनर के प्रति पूरी तरह समर्पित होती है। ये जिनसे भी प्यार करती हैं उनके ऊपर पूरा विश्वास करती हैं और उनके लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहती हैं। अगर कभी प्यार और परिवार में से किसी एक चुनना पड़े तो ये अपने प्यार को ही चुनती हैं। आइए जाने मूलांक 2 के बारे में।

मूलांक 2 का स्वभाव

अकशास्त्र के अनुसार मूलांक 2 का स्वामी चंद्रमा होता है। चंद्रमा के प्रभाव के कारण इस मूलांक की लड़कियां बहुत ही शांत और सरल स्वभाव की होती हैं। ये लोग जिसके साथ ही रिश्ता बनाते हैं उसे दिल से निभाते हैं। ये लोग बहुत ही भावुक होते हैं। इनको छोटी- छोटी बाते ज्यादा परेशान करने लगती हैं।

पार्टनर से करती हैं बेहद प्यार

मूलांक 2 की लड़कियां अपने पार्टनर से बहुत ही प्यार करती हैं। ये अपने साथी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करती हैं। जिसके कारण कभी- कभी इ्न्हें धोखे का सामना भी करना पड़ता है। इसके साथ ही इस मूलांक की लड़कियां प्यार में ज्यादा ही केयरिंग होती हैं।

इमोशनल होती हैं

अकंशास्त्र के अनुसार मूलांक 2 वाली लड़कियां बहुत ही ज्यादा इमोशनल होती हैं। यदि इनसे कोई थोड़े से गुस्से से बात कर लेता हैं तो इनको बहुत बुरा लग जाता है। ज्यादा इमोशनल होने के कारण कभी- कभी इनके रिश्ते भी खराब होने लगते हैं।

ज्लदी करती हैं विश्वास

इस मूलांक की लड़कियां हर किसी पर बहुत ही जल्दी भरोसा कर लेती हैं। जल्दी भरोसा करने की वजह से इनको धोखा भी सहना पड़ता है। इनके ज्यादा भरोसा को लोग अक्सर लोग अधिक फायदा उठा लेते हैं।