6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धर्म/ज्योतिष

Panchang 1 April 2025 पंचांग 1 अप्रेल 2025 में जानिए शुभ मुहूर्त, श्रेष्ठ चौघड़िया और नक्षत्र सहित कई महत्वपूर्ण जानकारी

Panchang 1 April 2025 मंगलवार, 01 अप्रेल, 2025 शुभ वि. सं : 2082 संवत्सर का नाम : सिद्धार्थ शाके संवत : 1947 हिजरी संवत : 1446 मु.मास : सव्वाल-02 अयन : उत्तरायण ऋतु : बसंत मास : चैत्र पक्ष : शुक्ल श्रेष्ठ चौघड़िया : आज चर, लाभ, अमृत के चौघड़िए क्रमश: 9.26 से 2.03 तक रहेंगे। शुभ का चौघड़िया 3.35 से 5.08 तक रहेगा। इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारंभ किए जा सकते हैं। शुभ तिथि: रिक्ता संज्ञक चतुर्थी तिथि रात्रि 2.33 तक रहेगी, तदुपरांत पूर्णा संज्ञक पंचमी तिथि रहेगी। चतुर्थी तिथि में मांगलिक कार्य नहीं किए जाते, किंतु तीर्थाटन, व्रत, दान-पुण्य, मंत्र सिद्धि आदि धार्मिक कार्य के लिए यह तिथि शुभ रहती है। नक्षत्र : उग्र व अधोमुख संज्ञक भरणी नक्षत्र दिन में 11.07 तक रहेगा, तदुपरांत मिश्र व अधोमुख संज्ञक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। भरणी में नींव खोदना, विक्रय कार्य आदि शुभ हैं। भरणी और कृत्तिका नक्षत्र में मांगलिक कार्य नहीं किए जाते। योग: नैसर्गिक अशुभ विष्कुंभ योग दिन में 9.48 तक रहेगा, तदुपरांत नैसर्गिक शुभ प्रीति नामक योग रहेगा। विष्कुंम्भ योग में शुभ व मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। प्रीति योग मांगलिक कार्य, समझौता वार्ता, प्रशासनिक कार्य के लिए शुभ है। यह मान सम्मान की वृद्धि करने वाला योग है। विशिष्ट योग: अतिशुभ सर्वार्थसिद्धि व रवियोग दिन में 11.06 से संपूर्ण रात्रि पर्यन्त, अशुभ दग्धयोग रात्रि 2.32 से सूर्योदय तक। करण: चर संज्ञक वणिज करण दिन में 4.08 तक रहेगा, तदुपरांत चर संज्ञक विष्टि करण प्रारंभ होगा। वणिज करण व्यापार, विदेश गमन, क्रय विक्रय, व्यापारिक यात्रा, नौकरी के आवेदन आदि के लिए शुभ है। व्रत/दिवस विशेष: अंगारक-विनायक चतुर्थी, भद्रा दिन 4.04 से रात्रि 2.32 तक, मेला बूढ़ी गणगौर (दूसरा दिन)। चंद्रमा: चंद्रमा दिन 4.30 तक मेष राशि राशि में रहेगा, तदुपरांत वृष राशि में प्रवेश। शुभ मुहूर्त: मीन मल मास के कारण विवाहादि के मुहूर्त नहीं, अत्यावश्यक कार्यों हेतु अभिजीत मुहूर्त दिन में 12.06 से 12.55 तक रहेगा। दिशा शूल: आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा। यदि उत्तर दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव नहीं हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व केले अथवा गुड़ का सेवन अवश्य करें। शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारंभ करें। राहुकाल (मध्यमान से): दिन में 3.00 से 4.30 तक। राहु काल में शुभ कार्यों का प्रारंभ नहीं करना चाहिए। यदि कार्य को टाला जाना संभव नहीं हो तो मीठे पेय पदार्थ सेवन करके ही कार्य प्रारंभ करें। इससे राहुकाल का दुष्प्रभाव कम होगा। आज जन्म लेने वाले बच्चे: आज दिन में 4.30 तक जन्मे बच्चों की मेष राशि होगी, तदुपरांत वृष राशि होगी। आज दिन में 11.07 तक भरणी नक्षत्र रहेगा, तदुपरांत कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। आज जन्मे बच्चों का स्वर्ण पाद होगा। आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर लो, अ, इ, उ, ए पर रखे जा सकते हैं। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। इस राशि में जन्मे बच्चे साहसी, कुटुंब का पालन करने वाले, कार्यारंभ में रुचि रखने वाले, हमेशा सक्रिय, चुनौतियों को स्वीकार करने वाले, जुझारू होते हैं। वृष राशि के स्वामी शुक्र हैं। वृष राशि में जन्मे बच्चे सौम्य स्वभाव, सहनशील, धैर्यवान, शीतल स्वभाव वाले, कलात्मक, रसिक प्रवृत्ति वाले, तेजस्वी, संघर्षशील, स्वाभिमानी, दयालु, कृतज्ञ, माता पिता व गुरु भक्त, आकर्षक, ऐश्वर्य युक्त, आभूषण आदि अलंकरण प्रिय होते हैं। ज्योतिर्विद व वास्तुविद्: पंडित मुकेश भारद्वाज

Google source verification

Panchang 1 April 2025
मंगलवार, 01 अप्रेल, 2025
शुभ वि. सं : 2082
संवत्सर का नाम : सिद्धार्थ
शाके संवत : 1947
हिजरी संवत : 1446
मु.मास : सव्वाल-02
अयन : उत्तरायण
ऋतु : बसंत
मास : चैत्र
पक्ष : शुक्ल

Panchang 1 April 2025