11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विवाह के लिए अच्छे नहीं होते कुंडली के ये संयोग, जानें क्या होता है असर और क्या करें उपाय

planet combinations in kundali वैदिक ज्योतिष के अनुसार दांपत्य जीवन सुखी बनाने के लिए कुंडली मिलान जरूर करना चाहिए, क्योंकि बिना कुंडली मिलाए की गई शादी मुसीबत ला सकती है। क्योंकि पति-पत्नी की कुंडली में कुछ ऐसे योग संयोग हो सकते हैं जो वैवाहिक जीवन के लिए अच्छे नहीं होते तो आइये जानते हैं जो विवाह और रिश्तों के लिए हानिकारक होते हैं...

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Feb 09, 2024

shubh_yog.jpg

कुंडली में विवाह के योग अच्छे नहीं

planet combinations in kundali वैदिक ज्योतिष के अनुसार हर राशि के व्यक्ति का गुण और स्वभाव अलग होता है। इसी के कारण कुछ राशियों के लोगों से इनकी अच्छी बनती है तो कुछ से एकदम नहीं या इनके प्रति इन राशि के लोग उदासीन होते हैं। इसी कारण कुछ राशि के लोगों को खास राशि के लोगों से विवाह नहीं करना चाहिए वर्ना लड़ाई झगड़े और अन्य परेशानियों के कारण जिंदगी स्वर्ग की जगह नर्क बन सकती है। इसलिए मान्यता है कि शादी से पहले कुंडली मिलान जरूरी है।


ज्योतिषियों के अनुसार कुडंली में ग्रहों के बीच कुछ ऐसे संयोजन होते हैं जो विवाह और रिश्तों के मामले में चुनौतीपूर्ण या संभावित रूप से हानिकारक माने जाते हैं। यदि लड़के-लड़की की कुंडली में ऐसे संयोग दिखें तो शादी से पहले एक बार विचार जरूर करना चाहिए और शादी से पहले कुंडली मिलान नहीं किया तो ये उपाय करने चाहिए..

शनि-मंगल युति: यह युति पति-पत्नी के बीच संघर्ष, तर्क और आपसी समझ की कमी ला सकती है। यह शारीरिक हिंसा, आक्रामकता और प्रभुत्व को भी जन्म दे सकती है।

शनि-राहु युति: यह युति रिश्तों में अविश्वास, संदेह और अस्थिरता पैदा कर सकती है। इससे विवाह के बाद रिश्ते में और विवाह के प्रति प्रतिबद्धता की कमी भी हो सकती है।

मंगल-राहु युति: यह युति पति-पत्नी के बीच तनाव और संघर्ष ला सकती है। इससे धोखा खाने की और भावनात्मक संबंध में दुःख की बढ़ोतरी हो सकती है।

कुंडली में यह संयोग रहे तो करें यह उपाय
1. ज्योतिषियों के अनुसार कुंडली में इस तरह के संयोग हैं तो नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इससे नकारात्मक प्रभावों को कम करने में मदद मिल सकती है।
2. किसी योग्य ज्योतिषी से परामर्श कर नीलम या मूंगा रत्न धारण करना भी लाभकारी हो सकता है।
3. कुंडली में ऐसे संयोग होने पर दान-पुण्य करना चाहिए। इसके साथ ही काले कुत्ते को खाना खिलाना या कौओं को भोजन कराना भी इनके नकारात्मक प्रभावों को कम करने में मदद कर सकता है।