
प्रेम विवाह के लिए माता पिता को मनाने के ये हैं ज्योतिषीय उपाय
प्रेम विवाह के लिए माता-पिता को मनाने के उपाय
1. भारतीय धर्म ग्रंथों में भगवान शिव और माता पार्वती को सृष्टि का सबसे पहला प्रेमी प्रेमिका माना जाता है। सबसे पहले पार्वतीजी के पिता भी उनके संबंध के खिलाफ थे। इसलिए प्रेम विवाह के लिए माता पिता को मनाने के लिए रोजाना सुबह शिव पार्वती की पूजा करना अचूक उपाय है। विवाह के लिए माता गौरी का उपवास रखकर सुबह शिव पार्वती पूजा और शिवलिंग पर जल चढ़ाना प्रेम विवाह में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करता है।
2. जरूरतमंदों को कपड़े, भोजन और अन्य जरूरी चीजें दान करने से उनका आशीर्वाद मिलता है और लड़के-लड़की के लिए जीवन में प्रेम और विवाह के द्वार खुलते हैं।
3. माता-पिता को प्रेम विवाह के लिए राजी करने के लिए भगवान गणेश मंत्र का जाप भी कर सकते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार इसके लिए ॐ श्रीगणेशम् विघ्नेशम् विवाहार्थे ते नमः मंत्र का रोजाना 108 बार जप प्रेम विवाह के रास्ते की बाधा दूर करेगी।
4. प्रेम विवाह के रास्ते की बाधा दूर करने के लिए लड़के-लड़की कामदेव मंत्र ओम नमो भगवते कामदेवाय यस्य यस्य दृश्यो भवामि यस्य यस्य मम मुखं पश्यति तं तं मोहयतु स्वाहा का जाप भी कर सकते हैं। यह मंत्र भी माता-पिता को प्रेम विवाह के लिए राजी करने का अचूक मंत्र माना जाता है। इस मंत्र का जाप सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद करना होता है। इसका जाप आप अपने घर या किसी मंदिर में कर सकते हैं। इससे जल्द ही आपके रास्ते की बाधा दूर होगी और आपका विवाह हो जाएगा।
5. महामृत्युंज मंत्र ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुक्मिव बन्धनात् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् पाठ भी लव मैरिज और माता-पिता को लव मैरिज के लिए मनाने का शक्तिशाली उपाय माना जाता है। इस मंत्र का उच्च स्वर में 108 बार जप करने से सकारात्मक ऊर्जा भी उत्पन्न होती है। इससे आपको जीवन में अच्छे कार्य करने का प्रोत्साहन भी मिलता है।
Updated on:
09 Feb 2024 03:40 pm
Published on:
09 Feb 2024 03:38 pm
