6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rahu Ketu Gochar 2023: 30 अक्टूबर से बदल जाएगी तीन राशियों के लोगों की किस्मत, देवता देंगे साथ

Rahu Ketu Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 30 अक्टूबर 2023 को बड़ा ग्रह परिवर्तन होने वाला है। इस दिन क्रूर ग्रह राहु-केतु का गोचर होगा। इसके बाद डेढ़ साल तक ये अपनी नई राशि में रहेंगे। इससे तीन राशियों के लोगों की किस्मत बदल जाएगी। आइये जानते हैं राहु केतु के राशि परिवर्तन का किसे हो रहा है सबसे अधिक लाभ
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Oct 11, 2023

rahu_ketu.jpg

राहु केतु का गोचर

राहु-केतु गोचर 2023
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 30 अक्टूबर को राहु-केतु दोपहर 02.13 बजे राशि परिवर्तन करेंगे। इस समय राहु वक्री चाल चलते हुए मेष से मीन राशि में गोचर करेंगे और केतु तुला राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इससे पहले 11 अप्रैल 2022 से राहु मेष राशि में और केतु तुला राशि में हैं। अब डेढ़ साल बाद 30 अक्टूबर 2023 को राहु-केतु राशि बदलेंगे, राहु मेष राशि से मीन राशि में परिवर्तन करेंगे तो केतु तुला राशि से कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर से मेष राशि वाले लोगों को विशेष राहत मिलेगी, क्योंकि इस गोचर से मेष राशि में चल रहे गुरु चांडाल योग का प्रभाव खत्म हो जाएगा।

राहु-केतु के गोचर से इनको लाभ


मेष राशि
ज्योतिषियों के अनुसार 30 अक्टूबर को राहु मेष राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इससे मेष राशि में बना गुरु चांडाल योग खत्म हो जाएगा और मेष राशि वालों के जीवन में शुभता का आगमन होगा। आपके कार्य में आपको भाग्य का साथ मिलने लगेगा और आप तरक्की करने लगेंगेष सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी और मानसिक तनाव में कमी आएगी। लेकिन इस समय भी आपको सेहत का ध्यान रखना होगा।


वृषभ राशि
राहु-केतु का राशि परिवर्तन वृषभ राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। इससे वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और करियर-कारोबार में भी लाभ मिलेगा। इस समय आपका पारिवारिक जीवन भी खुशहाल रहेगा और आपके रूके कार्य पूरे होंगे।


मिथुन राशि
राहु-केतु का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए अच्छे दिन लेकर आएगा। इससे मिथुन राशि वालों के जीवन में चल रही समस्याओं का अंत होगा। रूका हुआ धन वापस मिल सकता है। इस समय धन लाभ के योग हैं, कार्यों में आने वाली बाधाएं एक के बाद एक दूर होने लगेंगी।