6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहु की चाल में होने जा रहा है बदलाव, जानिये किन्हें मिलेगा इसका लाभ और कौन रहें संभलकर

- इनके लिए बनेंगे धन-समृद्धि-पदोन्नति-सफलता के योग

4 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Sep 12, 2023

rahu_parivartan.png

Rahu Grah Gochar 2023 : ज्योतिष शास्त्र में राहु को दैत्य ग्रह माना जाता है, ये अत्यंत शक्तिशाली होने के साथ ही दुख का कारक भी माना गया है। राहु को लेकर ज्योतिष में जो बात समाने आतीं हैं, उनके अनुसार जहां एक ओर यह उन जातकों के लिए काफी घातक होता है जिनकी कुंडली में ये दोष के साथ होता है। तो वहीं ये भी कहा जाता है कि यदि राहु प्रसन्न हो जाए तो ऐसा आशीर्वाद भी प्रदान करता है, जैसा आशीर्वाद कोई दूसरा ग्रह प्रदान नहीं कर पाता है। कुल मिलाकर राहु की नाराजगी जहां जातक को अर्श से फर्श तक की ले जाती है तो वहीं राहु की प्रसन्नता जातक को फर्श से अर्श तक ले जाने में सक्षम होती है।

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार राहु एक छाया ग्रह है, जो सदैव वक्री चाल चलता है, इसका कारण ये है कि किसी भी राशि का इसे स्वामित्व प्राप्त नहीं है। वहीं ज्योतिष गणना कहती है कि जिन जातकों की कुंडली में राहु अशुभ स्थान पर होते हैं, तो वे उनकी जिंदगी में भूचाल मचा देते हैं। वहीं यदि राहु कुंडली में शुभ स्थान में होते है, तो जातक को राजनीति और प्रशासनिक पद की प्राप्ति कराते हैं। ग्रहों की लगतार जारी रहने वाली चाल के क्रम में ही अक्टूबर 2023 में राहु मेष राशि को छोड़कर मीन राशि में प्रवेश करने वाले है।

ज्योतिष के जानकार सुनील शर्मा के अनुसार वर्तमान में मेष राशि में विराजमान राहु यहां से निकलकर सोमवार, 30 अक्टूबर 2023 को मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। यहां ये भी जान लें कि देवगुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में चन्द्रमा पहले से ही विराजमान हैं, राहु के आने से यहां ग्रहण की स्थिति निर्मित हो जाएगी। ज्योतिष में किसी भी ग्रह का परिवर्तन विशेष माना जाता है, इसका कारण ये है कि जब भी किसी ग्रह में परिवर्तन होता है तो इसका असर समस्त राशियों पर पड़ता है। तो चलिए जानते हैं कि राहु के मीन राशि में परिवर्तन से किन राशि के जातकों को लाभ की संभावना है।

Must Read-

शनि से लेकर राहु-केतु तक की अशुभता से ऐसे पाएं मुक्ति

इन राशियों के लिए राहु का शुभ प्रभाव-

वृषभ राशि:
राशि चक्र की दूसरी राशि वृषभ के लोगों के लिए राहु ग्रह का गोचर शुभ साबित होता दिख रहा है। इस दौरान आपकी आय में इजाफा होने के साथ ही आपके लिए यात्रा के योग भी बन सकते है। आप इस दौरान अच्छ धन शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से बना सकते हैं। नए आय के माध्यम बनने के साथ ही कॅरियर और आर्थिक स्थिति के लिए ये समय काफी अच्छा रहेगा। लंबित कार्य भी पूर्ण होने के अलावा विदेश यात्रा का योग भी बनता दिख रहा है। अचानक धन प्राप्त की संभावना बलवती है।

कर्क राशि :
राशि चक्र की चौथी राशि कर्क के जातकों को राहु का मीन में गोचर अनुकूल परिणाम देगा। किस्मत का साथ मिलने के साथ ही भाग्योदय के अलावा विदेश यात्रा के भी योग निर्मित होंगे। लंबित पड़े कामों को गति आने के अलावा आप कोई वाहन या प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। व्यापारियों को लाभ से धन वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में वृद्धि के अलावा चल-अचल संपत्ति की खरीदारी के अलावा विशेष रूप से व्यापार क्षेत्र में उन्नति की संभावना है।

कन्या राशि :
राशि चक्र की छठी राशि कन्या के लिए राहु की ये चाल शुभ रहेगी। अचानक धन लाभ के बीच ससुराल पक्ष के साथ आपके संबंध मधुर हो सकते हैं। बिजनेस पार्टनर पर विशेष ध्यान रखना होगा अन्यथा नुकसान संभव है। ध्यान रहे राहु मीन राशि में तकरीबन करीब डेढ़ साल तक रहेंगे, ऐसे में इस समयावधि में कन्या की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। इस दौरान मान सम्मान में वृद्धि के साथ ही सेहत भी अच्छी रह सकती है।

Must Read-

राहु के खराब होने के संकेत! ग्रहों पर इसका प्रभाव और आप पर असर

तुला राशि :
राशि चक्र की सातवीं राशि तुला के लिए राहु का ये गोचर शुभ रहता दिख रहा है। आपकी राशि से छठे भाव में यह गोचर राशि होने के चलते इस दौरान आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। ये समयावधि शत्रुओं पर विजय दिलाने के साथ ही अचानक से धन लाभ भी प्रदान करती दिख रही है। इस दौरान आपको नौकरी में प्रमोशन और ट्रांसफर आदि का भी फायदा हो सकता है। राजनीति से जुड़े तुला के जातकों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। इस बदलाव के चलते आपको नौकरी में तरक्की या मनमाफिक नौकरी मिलने की आशा है। विदेशी कंपनी से आपको विशेष लाभ होगा। विदेशों से आय बढ़ने के अलावा संबंधों में भी इजाफा होगा। राजनीति में ख्याति प्राप्त करेंगे।

वृश्चिक राशि :
राशि चक्र की आठवीं राशि वृश्चिक के जातकों पर भी राहु के गोचर का अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दौरान आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ ही आपके द्वारा व्यापार, भूमि आदि चीजों में धन निवेश से लाभ का भी योग है। यह समय व्यापार के लिए अनुकूल होने के साथ ही मुनाफा भी देगा। यह समय छात्रों के लिए अच्छा है, वहीं जो युवा प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए भी इस समय नौकरी का योग बन रहा है। वहीं जो वृश्चिक राशि के लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें पदोन्नति और इंक्रीमेंट का लाभ मिलने की भी संभावना है।

मीन पर प्रभाव मिला जुला-
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मीन का स्वामित्व देवगुरु बृहस्पति के पास है। वहीं राहु का देवगुरु से सम संबंध है, यानि देवगुरु से राहु का संबंध न तो अच्छा है और न ही बुरा। ऐसे में मीन राशि वालों को राहु के इस गोचर का मिलाजुला फल मिलेगा। लेकिन यहां ये बात भी समझनी होगी कि राहु मीन में आते ही यहां बैठे चंद्र के साथ ग्रहण की स्थिति का निर्माण करेंगे, जिसके फलस्वरूप मीन के जातकों को लाभ की अपेक्षा हानि अधिक होने की संभावना है। खास तौर से इन्हें स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। इसके अलावा जहां दांपत्य जीवन में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है तो वहीं लव रिलेशनशिप में भी इस समय आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

बचाव के उपाय :
इस मंत्र का जाप करें- ॐ रां राहवे नमः।।

साथ ही मंदिर में हर बुधवार को काले तिल का दान अवश्य करें।