दरअसल हिंदु धर्मावलंबी देवी-देवताओं के अनेक स्वरूपों की पूजा करते हैं। इन्हीं देवों में से एक देव हैं- भैरव, जिनकी उत्पति भगवान शिवजी होना माना जाता है। यह भी मान्यता है कि किसी भी प्रकार मुश्किल से व्यक्ति को निकालने वाले भगवान भैरव ही हैं। ऐसे में यह भी जान लें कि वैसे तो भैरव के आठ स्वरूप हैं, जिस कारण इन्हें अष्ट भैरव भी कहा जाता है, लेकिन इनमें से इनके मुख्य रूप से दो स्वरूप बेहद विशेष हैं, जिनकी पूजा की जाती है। जिनमें एक बटुक भैरव और दूसरे हैं काल भैरव। मान्यता के अनुसार भगवान भैरव की पूजा करने से बुद्धि और मान-सम्मान बढ़ता है। इसके साथ ही साधकों को भी संकटों से मुक्ति प्राप्त होती है।