1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lucky Zodiacs- इन राशि वालों से होता है राजयोग का बेहद खास नाता, धन-संपत्ति की नहीं होती कमी

- किस्मत वाले माने जाते हैं इन राशियों के जातक- राजयोग के साथ इन राशि वाले लोग पैदा होते हैं

2 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Jul 14, 2023

luck on hand

luck on hand by birth

Lucky Zodiac Signs: कई बार आपने भी सुना ही होगा कि फलां का तो राजयोग है तो वहीं ये भी होता है कि इसके योग में ही कुछ कमी है। आपने अपने आसपास भी देखा होगा कि कुछ लोगों को बडी ही आसानी से ऐसी चीजें मिल जाती हैं, जिसके लिए सामान्य व्यक्ति को अत्यधिक मेहनत करनी होती है और कई बार तो उसके बाद भी ये 100 फीसदी नहीं कहा जा सकता की वह चीज किसी मेहनत करने वाले को मिल ही जाएगी।

दरअसल जब किसी को कोई भी चीज बड़ी ही आसानी से मिल जाती है, तो ऐसे लोगों को सामान्यत: किस्मत वाला माना जाता है। वहीं इन्हें इतर आपने वे लोग भी देखे होंगे जिन्हें कुछ भी पाने के लिए अत्यधिक संघर्ष करना पड़ता हैं।

ऐसे में क्या आप जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र में 3 ऐसी राशियों का जिक्र मिलता है, जिसके संबंध में माना जाता है कि इनमें जन्मे लोग किस्मत वाले माने जाते हैं। यहां तक कहा जाता है कि ऐसे जातक राजयोग लिखाकर पैदा होते हैं। जिसके कारण के जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं हो पाती।

राजयोग लिखाकर पैदा होते हैं-

सिंह राशि-सिंह राशि के जातक काफी सामाजिक माने जाते हैं। इनका व्यवहार इतना विशेष होता है कि इन पर हर किसी का भी दिल आसानी से आ जाता हैं। धन-दौलत की इनके पास कभी भी कमी देखने को नहीं मिलती। आत्मविश्वास ये जमकर लबरेज होते हैं। राजयोग इनकी किस्मत में खासतौर से देखने को मिलता है। वहीं जब कभी ये अच्छे से मेहनत करते हैं तो जीवन में काफी कुछ हासिल कर लेते हैं। किस्मत के मामले में ये काफी उच्च श्रेणी के माने जाते हैं।

तुला राशि-जीवन में तुला राशि के जातक राजयोग से हमेशा लाभांवित रहते है। किस्मत से जीवन में यह सबकुछ प्राप्त कर लेते है। जिस किसी कार्य को लेकर ये मन में ठान लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही रहते हैं। अपनी मेहनत का फल इन्हें काफी जल्दी और आसानी से प्राप्त हो जाता है। ये बुद्धिमान और मेहनती होने के साथ ही जीवन में जम कर पैसा कमाते हैं।

कुंभ राशि-खुशमिजाज और शांत स्वभाव के इस राशि के जातकों की सोच काफी धनात्मक होती है। पढने लिखने में होशियार होने के साथ ही इनके जीवन में सुख सुविधाओं की कभी किसी प्रकार की कमी देखने को नहीं मिलती। जन्म से ही इनकी किस्मत में राजयोग का संकेत मिलना शुरु हो जाता है। जिसके चलते एक समय बाद यह काफी धनवान हो जाते हैं।

(नोट-ये समस्त सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। पत्रिका इनकी पुष्टि नहीं करता है।)

Story Loader