13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajyog 2024: नए साल में बनेगा गजब का योग, छह राशियों के लोगों को मिलेगा राजा जैसा सुख और सफलता

Rajyog 2024 नया साल 2024 ज्योतिष की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। इस समय ग्रहों की कुछ ऐसी स्थिति बन सकती है, जिससे कुछ राशियों के लिए ऐसा गजब का शुभ योग बनेगा, जिससे इन राशियों के लोगों के लिए राजा जैसी स्थितियां अनुकूल हो जाएंगी तो आइये जानते हैं इस राशि परिवर्तन से कौन सा राजयोग बन रहा है और किन राशियों को लाभ मिल रहा है..

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Dec 03, 2023

malavya_rajyog.jpg

मालव्य राजयोग से नए वर्ष 2024 में इन छह राशियों के लोगों को विशेष लाभ होगा।

मालव्य राजयोग
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार जब किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र उसकी राशि के पहले, चौथे, सातवें या दसवें घर में यानी वृषभ और तुला में या उच्च राशि मीन में स्थित होते हैं तो मालव्य राजयोग बनता है। इससे व्यक्ति को धन और सुख समृद्धि प्राप्त होती है। नए साल में शुक्र राशि परिवर्तन कर इन छह राशियों में मालव्य राजयोग बनाएंगे जिससे इन राशियों के लोगों को अपार सुख और सफलता मिलेगी..


मेष राशि
यदि आपकी राशि मेष है तो नए साल 2024 में मालव्य राजयोग के प्रभाव से आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर बॉस और साथी समर्थन करेंगे। इस समय आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। यदि सिंगल हैं और विवाह के बारे में सोच रहे हैं तो शादी तय हो सकती है। ऑफिस में वरिष्‍ठ अधिकारी की सलाह काम आ सकती है। धन-संपत्ति से जुड़ा फैसला लेते समय करीबियों से सलाह-मशविरा करें इससे फायदा होगा। महत्‍वपूर्ण निर्णय लेने के लिए पिता की सलाह फायदेमंद हो सकती है। वैवाहिक जीवन के लिए यह शानदार समय है।


मिथुन राशि
नया साल मिथुन राशि वालों के लिए भी बेहद शुभ है। इस समय शुक्र ग्रह का आपको आशीर्वाद मिलेगा, भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। इस समय वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी और आप दोनों के बीच प्रेम बना रहेगा। इस समय महत्‍वपूर्ण कार्यों में आपको पार्टनर का साथ मिलेगा। संतान की ओर से भी अच्‍छी खबर मिल सकती है। इस समय समाज में आपकी प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को पसंद की कोई और नौकरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके वरिष्‍ठ अधिकारी आपकी सहायता करेंगे।

कर्क राशि
नए साल में कर्क राशि में भी मालव्य राजयोग बन रहा है, इससे इस राशि के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे, बचत करने में सफल होंगे। मेहनत का फल मिलेगा। नई संपत्ति भी बना सकेंगे। सीनियर्स आपकी तरक्की में मददगार बनेंगे। आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा, फ्रेशर्स को नौकरी मिल सकती है। करियर में पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार में मुनाफा होगा और नए व्यापार की भी शुरुआत हो सकती है।


कन्‍या राशि
कन्‍या राशि के लोगों को के लिए भी मालव्य राजयोग सकारात्मकता लाएगा। इस समय आपको परिवार के बड़े सदस्‍यों का साथ मिलेगा। जिम्‍मेदारियों को अच्‍छी तरह से निभा पाएंगे। कन्‍या राशि के लोगों को यात्रा से लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और लाभ होगा। व्‍यापारियों के लिए भी मुनाफे के योग बन रहे हैं। आपकी आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। आपकी धन-संपत्ति में वृद्धि होगी और पहले किए गए निवेश से लाभ होगा।


तुला राशि
मालव्य राजयोग तुला राशि वालों के लिए भी नए साल में शुभ फल देगा। इस समय आपको करियर में अच्‍छी खबर मिलेगी। व्‍यापारियों के लिए भी अच्‍छा समय है, व्यापार का विस्तार होगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्‍नति मिलेगी और बेहतर अवसर भी मिल सकते हैं। इस समय आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी, स्वास्थ्य में सुधार होगा और शत्रु परास्त होंगे। इस समय मालव्य राजयोग के कारण लाभदायक यात्रा के योग बनेंगे। समाज में प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी।


मकर राशि
मालव्य राजयोग के प्रभाव से नया साल मकर राश वालों को नई खुशियां मिलेंगी। अगर आपके अपने भाई-बहनों के साथ मतभेद चल रहे हैं, तो परिवार में किसी बड़े सदस्‍य की मदद से रिश्‍तों की दूरियां कम होंगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह अच्‍छा समय है। इस समय मकर राशि वालों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्‍ठा भी बढ़ेगी। इसके अलावा आपको पैतृक संपत्ति मिल सकती है। व्‍यापारियों के लिए भी लाभ की स्थिति बनी हुई है। आयात-निर्यात का व्‍यवसाय करने वाले लोगों को अचानक से कोई बड़ा लाभ हो सकता है।