21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rashi Anusar Dress Color: चाहते हैं किस्मत का साथ तो चुनें राशि अनुसार कपड़े का रंग, चुटकियों में बनेंगे कठिन से कठिन काम

Rashi Anusar Dress Color: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कपड़े के रंग और सफलता का गहरा संबंध माना जाता है। राशियों के अनुसार रंगों के कपड़े पहनने से कार्यों में सफलता की संभावना बढ़ सकती है। जानिए, अपने राशि के अनुसार किस रंग के कपड़े पहनना शुभ हो सकता है।

3 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

Mar 10, 2025

According to Zodiac Sign Which Colour Clothes Prefer

According to Zodiac Sign Which Colour Clothes Prefer

Rashi Anusar Dress Color: आपने ये बातें लोगों से अक्सर सुनी होंगी कि "रंगों का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव होता है।" खासतौर पर हमारे कपड़ों के रंगों का हमारी ऊर्जा और किस्मत पर प्रभाव पड़ता है। ऐसा भी माना जाता है कि अपनी राशि अनुसार रंग के कपड़े पहनने से सफलता की संभावना बढ़ जाती है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी किस्मत हमेशा आपके साथ रहे और आपके कठिन से कठिन काम भी चुटकियों में आसान हो जाएं, तो क्यों न आप अपनी राशि के अनुसार कपड़े का रंग चुनें? जानिए, किस राशि के लिए कौन सा रंग होगा सबसे शुभ।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियों के शुभ रंग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कपड़े के रंग और सफलता का गहरा संबंध माना जाता है। राशियों अनुसार रंगों के कपड़े पहनने से कार्यों में सफलता की संभावना बढ़ सकती है। जानिए, अपनी राशि के अनुसार कौन से रंग के कपड़े पहनना शुभ हो सकता है। यहां जानिए, किस रंग का कपड़ा पहनने से मिल सकता है भाग्य का साथ।

मेष (Aries)

इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल है और मंगल का प्रिय रंग लाल है। लाल रंग ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक माना जाता है। यह रंग आत्मविश्वास बढ़ाता है और कार्यों में सफलता दिलाने में मदद करता है।

वृष (Taurus)

वृष राशि के जातकों के लिए सफेद रंग शुभ माना जाता है क्योंकि इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। यह रंग शांति और समृद्धि प्रदान करता है। यह रंग मानसिक संतुलन बनाए रखता है और किसी भी कार्य को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने में मदद करता है।

मिथुन (Gemini)

पीला रंग मिथुन राशि के लिए एक सकारात्मक प्रभाव डालता है। यह रंग मानसिक स्पष्टता, संचार में सुधार और रचनात्मकता बढ़ाता है। इस राशि का स्वामी ग्रह बुध है, और यह रंग बुद्धि और संचार में वृद्धि करता है।

कर्क (Cancer)

कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है, जो मानसिक शांति और संतुलन प्रदान करता है। सफेद रंग कर्क राशि वालों के लिए एक सौम्यता और शांति का प्रतीक है। इसलिए जीवन में अधिक सफलता पाना चाहते हैं, तो सफेद रंग का वस्त्र पहनना शुभ हो सकता है।

सिंह (Leo)

सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है, जो शक्ति और आत्म-विश्वास को बढ़ाता है। इसलिए सुनहरा रंग सिंह राशि के लिए शुभ होता है, क्योंकि यह रंग सफलता और सामर्थ्य का प्रतीक है, जो जीवन में अपना भाग्य चमका सकता है।

इसे भी पढ़ें- Aaj Ka Tula Rashifal 11 March : धन लाभ के संकेत, लेकिन लक्ष्यों पर ध्यान दें, जानिए आज का शुभ रंग

कन्या (Virgo)

कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध है और बुध को नीला रंग बेहद प्रिय है। इसलिए जीवन में अधिक सफलता पाना चाहते हैं तो नीला रंग का वस्त्र पहनना शुभ हो सकता है।

तुला (Libra)

तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है और शुक्र को गुलाबी रंग भी काफी प्रिय है। इसलिए तुला राशि वाले अपने भाग्य को चमकाना चाहते हैं तो गुलाबी रंग का वस्त्र पहनें, जिससे आपके जीवन में सफलता का दरवाजा खुल सकता है।

वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है, जो आक्रामकता और ऊर्जा का प्रतीक है। लाल और नीला रंग दोनों ही वृश्चिक राशि के लिए शुभ माना जाता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका भी भाग्य उड़ाए हो, तो इनमें से कोई भी रंग के कपड़े अपने जीवन में शामिल करें।

धनु (Sagittarius)

धनु राशि का स्वामी ग्रह गुरु बृहस्पति है, जो ज्ञान और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक है। बैंगनी रंग धनु राशि वालों के लिए आध्यात्मिकता और विकास का प्रतीक है। यह रंग उन्हें नई दिशाओं में सोचने और आत्म-संवर्धन की ओर प्रेरित करता है।

मकर (Capricorn)

मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है, जो मेहनत और समय की महत्ता को दर्शाता है। काला रंग मकर राशि वालों के लिए समृद्धि और स्थिरता का प्रतीक है। यह रंग उन्हें कठिनाईयों से उबरने और अपनी पहचान बनाने में मदद करता है।

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि का स्वामी ग्रह शनि है, जो स्थिरता और क्रिएटिविटी का प्रतीक है। कुंभ राशि के लोग नीले रंग से अपनी क्रिएटिविटी और मानसिक शांति को बढ़ा सकते हैं। यह रंग उन्हें नए विचारों और दिशाओं में प्रेरित करता है।

मीन (Pisces)

मीन राशि का स्वामी ग्रह जुपिटर है, जो आध्यात्मिकता और ज्ञान का प्रतीक है। यह रंग मीन राशि वालों के लिए शांति और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक है। यह उन्हें जीवन के उतार-चढ़ाव को समझने और संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें- इन 4 राशि वालों को इस सप्ताह सतर्क रहने की जरुरत है, जानें अन्य राशियों के लिए प्रेम के लिहाज से कैसा रहेगा यह सप्ताह