6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवगुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन 3 राशियों के लिए बनाएगा राजयोग और चमकाएगा किस्मत

राशि परिवर्तन जो आपकी किस्मत को चमका देगा

2 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Mar 15, 2022

zodiac luck will shine

zodiac luck will shine

नवग्रहों में से एक प्रमुख ग्रह बृहस्पति भी हैंं। इन्हें देवताओं का गुरु यानि देवगुरु की उपाधि भी प्राप्त है। इसी कारण सप्ताह में इनके वार को गुरुवार भी कहा जाता है। ग्रहों की चाल में लगातार हो रहे परिवर्तन के बीच देवगुरु बृहस्पति भी राशि में परिवर्तन करता रहता है।

शिक्षा, विवाह, धन, संतान व भक्ति आदि का कारक देवगुरु के संबंध में माना जाता है कि यदि ये किसी जातक की कुंडली में मजबूत स्थिति में हों, तो यह जातक को शिक्षित बनाने के साथ ही उसे प्रतिष्ठित व उच्च पद पर विराजमान करने में सहयोग देते हैं।

ग्रहों की चाल में परिवर्तन के बीच जहां देवगुरु बृहस्पति ने पिछले वर्ष यानि 2021 में मंगलवार, 06 अप्रैल को कुंभ राशि में गोचर किया। वहीं इसके बाद अब यह 2022 में बुधवार,13 अप्रैल को अपनी स्वराशि मीन में गोचर करने जा रहे है, जिसके बाद ये यहां शनिवार,22 अप्रैल 2023 तक रहेंगे।

देवगुरु का यह राशि परिवर्तन ज्योतिष की तीन राशियों में राजयोग का निर्माण करेगा। इसके अलावा जिन कुंडलियों में बृहस्पति मजबूत व शुभ स्थिति में होंगे वहां भी लाभ प्रदान करेंगे। जबकि नीच, कमजोर व दुष्ट ग्रहों से दृष्ट देवगुरु इस समय दुष्प्रभाव प्रदान करेंगे। तो चलिए जानते हैं किन राशियों में इस दौरान देवगुरु बृहस्पति राजयोग का निर्माण करेंगे।

इन राशियों पर होगा विशेष असर

वृषभ राशि (Taurus)-
इस अवधि में आपके पेशे में कुछ बदलाव हो सकते हैं। करियर के लिहाज से यह समय अनुकूल रहेगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को करियर में विशेष लाभ मिलेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आमदनी में वृद्धि होने के आसार रहेंगे। कार्यस्थल में तरक्की मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo) -
इस अवधि में जातकों के लिए अनुकूल रहने की संभावना है। साझेदारी के काम में सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। करियर में आपको अच्छा लाभ होने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपको मान-सम्मान मिल सकता है। यात्रा में लाभ के योग है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) -
इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आय में वृद्धि की संभावना है। विदेश में नौकरी करने का सपना पूरा हो सकता है। इस दौरान धन संचय करने में सफल रहेंगे। पुराने निवेश से अच्छा खासा लाभ हो सकता है।

Must Read-

04 राशि वालों के लिए बने गुप्त धन प्राप्ति के योग

सूर्य का गोचर इन्हें देगा किस्मत, धन लाभ के साथ ही प्रमोशन