मिथुन राशि-
मार्च 2022 आर्थिक स्थिति के मामले में आपके लिए काफी अच्छा रहता दिख रहा है। इस दौरान सूर्य जो आपकी राशि के तीसरे भाव के स्वामी हैं, वे नवम भाव में स्थित रहेंगे, जिनके प्रभाव से आपके लिए गुप्त धन लाभ के योग निर्मित हो रहे हैं। वहीं एकादश यानि आय भाव में राहु के होने से आमदनी में भी बढ़ौतरी होने की संभावना है। इस दौरान जहां नौकरी पेशा जातकों को पदोन्नति की उम्मीद बनती दिख रही है वहीं यह समय निवेश के मामले में आपके लिए खास अनुकूल दिख रहा है।