4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dhan Rajyog and Shasha Rajyog: वक्री शनि भी कुछ लोगों को पहुंचाते हैं फायदा, ये राजयोग बनाकर इन चार राशियों को दिलाएंगे लाभ

आमतौर पर शनि (Shani Dev) से लोगों में भय होता है और शनि की वक्र चाल को तो अधिकतर लोग नकारात्मक ही समझते हैं। लेकिन कभी-कभी वक्री शनि कुछ लोगों को लाभ भी पहुंचाते हैं। अब जब तीस साल बाद 17 जून को शनि कुंभ राशि में वक्री होने जा रहे हैं, जिसके कारण धन राज योग(Dhan Rajyog), शश राजयोग समेत कई राजयोगों का निर्माण होगा। इसका कुछ राशियों को बेहद लाभ होगा। आइये जानते हैं कि शनि की वक्र चाल किसके लिए फायदेमंद है।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Jun 06, 2023

vakri_shani.jpg

शनि की वक्र चाल से बन रहे राजयोग से कुछ राशियों को मिलने वाला है लाभ

वक्री शनि देव से इनको लाभ

मिथुन राशि
कुछ ज्योतिषियों के अनुसार 17 जून को शनि देव मिथुन राशि के नौवें भाग में वक्री होने जा रहे हैं। इसके प्रभाव से मिथुन राशि के नौकरीपेशा जातकों को इंक्रीमेंट और प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। इसी के साथ ऐसे लोग जो शोध कार्य से जुड़े हैं, उन्हें भी अपने करियर में सफलता मिल सकती है। शनि देव के वक्री होने से इस राशि के लोग परिवार के साथ किसी छोटी या बड़ी यात्रा की योजना बना सकते हैं। शनि की वक्र चाल के प्रभाव से समाज में इस राशि के जातक की पद-प्रतिष्ठा भी बढ़ सकती है। संतान पक्ष से भी शुभ समाचार मिल सकता है।


हालांकि सामाजिक आर्थिक विषयों पर सबसे सटीक भविष्यवाणी करने वाले ज्योतिषी पं. अरविंद तिवारी का मत इससे अलग है। इनका मानना है कि शनि का वक्री होना मिथुन राशि के जातकों के लिए कष्टकारी है। इससे भाग्य साथ नहीं देगा और परेशानियों का सामना करना होगा। सबसे बड़ी परेशानी धन संबंधी ही होगी।

मकर राशि
वक्री शनि के कारण मकर राशि को लाभ होने की बात कहने वाले ज्योतिषियों के अनुसार शनि देव मकर राशि से धनभाव में वक्री होंगे। इसके चलते धन राजयोग बनेगा, जिसके प्रभाव से मकर राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। आय के स्त्रोत में बढ़ोतरी हो सकती है। आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। इस अवधि में आपके कई काम सफल होंगे। इसके अलावा कारोबार से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है, जिससे इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।


वहीं पं. अरविंद तिवारी का कहना है कि शनि की वक्र चाल के कारण मकर राशि के जातक को धन संबंधी कष्ट हो सकता है। इससे घर परिवार में तनाव जैसी स्थितियां भी उत्पन्न हो सकती हैं।

ये भी पढ़ेंः शनि बिगाड़ेंगे घर का बजट, चलने वाले हैं ऐसी टेढ़ी चाल, साढ़े चार महीने संभलकर रहें ये सात राशियां, धन हानि की आशंका

सिंह राशि
शनि देव सिंह राशि के सप्तम भाग में वक्री होने जा रहे हैं। इसके चलते सिंह राशि में शश राजयोग बन रहा है, जिसके प्रभाव से सिंह राशि के जातक को हर क्षेत्र में धनलाभ होगा। वहीं, ऐसे लोग जो अविवाहित हैं, उनके लिए शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं। इस अवधि में साझेदारी के काम में सिंह राशि के जातकों को अच्छा लाभ मिलेगा। वहीं विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा, दोनों में तालमेल रहेगा, उन्नति के लिए परिवार वाले सहयोग करेंगे।


सिंह राशि को लेकर पं. तिवारी का कहना है कि कि शनि की वक्र चाल के कारण सिंह राशि की स्थितियां सामान्य ही रहेंगी।

मेष राशि
शनि वक्री होने से बन रहे धन राजयोग के कारण मेष राशि के जातकों को भी लाभ मिलेगा। पैसों से संबंधित समस्या दूर हो जाएगी। व्यापार से जुड़े जातक भी लाभ पाएंगे। इस समय पुराने निवेश, शेयर मार्किट और लॉटरी से भी लाभ मिल सकता है।


ज्योतिषी पं. तिवारी का मत मेष राशि के जातकों को शनि की वक्री चाल के कारण लाभ होने के मत से अलग है। इनका मानना है कि शनि की वक्री चाल से मेष राशि के जातकों पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा। इस अवधि में इस राशि के जातक को धन हानि हो सकती है। इसका दांपत्य जीवन पर भी असर पड़ेगा। पति पत्नी में कलह हो सकता है। हालात ऐसे बनेंगे कि वैवाहिक संबंध में और कठोरता उत्पन्न होगी।

ये भी पढ़ेंः Vakri Shani: 17 जून से साढ़े चार महीने शनि चलेंगे ऐसी टेढ़ी चाल, सिर्फ दो को छोड़कर बाकी राशि के लोगों की शामत


ये भी पढ़ेंः घटनाएं बताती हैं शनि अशुभ हैं या शुभ, इन उपायों से आपको शनि देंगे शुभ फल

Story Loader