
वृषभ राशि वालों की सीक्रेट बातें
प्यार में कैसे होते हैं वृषभ राशि के लोग
ज्योतिष के अनुसार वृषभ राशि के लोग प्यार और रोमांस को लेकर काफी जुनूनी होते हैं। ये कई बार दबंग भी हो सकते हैं। जब यौन संबंध की बात आती है तो वृषभ अविश्वसनीय रूप से कामुक होते हैं। वे रिश्तों में थोड़े पजेसिव हो सकते हैं। लेकिन ऐसा सिर्फ इसलिए है, क्योंकि वे यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उनका साथी पूरी तरह से संतुष्ट है।
वृषभ राशि अपने साथी के विषय में पूर्णतः आश्वस्त होना चाहती है। मत-विभिन्नता उसे स्वीकार नहीं होता। प्रेम संबंधी उसके विचार व्यावहारिक तथा सतर्क होते हैं। यदि उसे उसके मनोनुकूल साथी मिल जाए, तो दोनों का जीवन भर साथ निभ जाता है।
इन लोगों की ओर होते हैं आकर्षित
वृषभ राशि वाले लोग प्रेम में दक्ष होते हैं। ये लोग उन व्यक्तियों की ओर आकर्षित होते हैं, जो उसकी सहायता कर उसे प्रसन्नता, सुख और सहयोग देते हैं। उसके लिए सबकुछ करने को प्रस्तुत रहते हैं। इस राशि का प्रेम बहुत तीव्रता से प्रारंभ होता है, पर उसका अंत मित्रता और समझदारी में ही होता है। यह राशि ऐसा प्यार चाहती है कि जिसका आधार ठोस और दृढ़ हो। ये एक से अधिक प्यार के इच्छुक रहते हैं।
वृषभ राशि वाले कलात्मक प्रवृत्ति के लोगों को प्रायः अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। मधुर कंठ वालों का साथ इस राशि के लोगों को अच्छा लगता है। वह प्रसन्न होता है। स्त्री जाति या अन्य किसी व्यसन में इनकी शीघ्र ही आसक्ति हो जाती है, लेकिन अपने चरित्र को हमेशा दर्पण के समान शुद्ध औ स्वच्छ रखते हैं और संभालने का प्रयास करते रहते हैं। वृषभ राशि के व्यक्ति को सुख-चैन तथा शांति से रहना पसंद होता है।
इन राशियों की ओर होता है आकर्षित
ज्योतिष के अनुसार भौतिक रूप से वृषभ राशि वाला व्यक्ति कन्या राशि की ओर आकर्षित होता है , मीन और कन्या राशि के संबंध में इसे सुख मिलता है पर कन्या राशि से रोमांस अस्थायी होता है। वृषभ राशि के लिए सब प्रकार के गृहस्थ सुख आवश्यक हैं। अपने प्रेम-व्यवहार में कोई ठेस लगने अथवा भावनाओं को चोट पहुंचने की स्थिति में वह उग्र हो उठता है।
Published on:
15 Dec 2023 06:26 pm

बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
